1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. राम मंदिर स्वतंत्र ऑडिट रिपोर्ट पर अवधेश प्रसाद की तीखी टिप्पणी, बोले-सरकार भले ये दबा ले, लेकिन प्रभु श्री राम के मंदिर की डकैती है

राम मंदिर स्वतंत्र ऑडिट रिपोर्ट पर अवधेश प्रसाद की तीखी टिप्पणी, बोले-सरकार भले ये दबा ले, लेकिन प्रभु श्री राम के मंदिर की डकैती है

सपा सांसद अवधेश प्रसाद (Awadhesh Prasad) ने राम मंदिर स्वतंत्र ऑडिट रिपोर्ट पर कहा कि गलत है, इतना घोटाला हुआ है, जिसको गिना ही नहीं जा सकता। इसको सरकार दबा रही है। सरकार भले ये दबा ले, लेकिन प्रभु श्री राम के मंदिर की डकैती है, चोरी है, डकैती है। प्रभु श्री राम माफ नहीं करेंगे।

By Harsh 
Updated Date

अयोध्या: सपा सांसद अवधेश प्रसाद (Awadhesh Prasad) ने राम मंदिर स्वतंत्र ऑडिट रिपोर्ट पर कहा कि गलत है, इतना घोटाला हुआ है, जिसको गिना ही नहीं जा सकता। इसको सरकार दबा रही है। सरकार भले ये दबा ले, लेकिन प्रभु श्री राम के मंदिर की डकैती है, चोरी है, डकैती है। प्रभु श्री राम माफ नहीं करेंगे।

पढ़ें :- ममता बनर्जी, बोलीं- पुलिस के सामने असामाजिक तत्वों ने पत्थर से किया अटैक, अगर गाड़ी का शीशा खुला होता, तो सिर फट जाता और मैं मर जाती

झारखंड छात्र आंदोलन पर अवधेश प्रसाद (Awadhesh Prasad) ने कहा कि सरकार समाधान नहीं करना चाहती। सरकार का इरादा ठीक नहीं है। झारखंड हमारे देश का अभिन्न अंग है, हमारे देश का हिस्सा है, देश से बाहर नहीं है। हम झारखंड, हमारी पार्टी, हमारे नेता, झारखंड में जो छात्रों के साथ अन्याय हो रहा है, उनके साथ हैं। हम लोग उनके साथ हैं, हम उनकी लड़ाई को लड़ेंगे।

सपा सांसद अवधेश प्रसाद (Awadhesh Prasad) ने लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के प्रयागराज में छात्रों के गूंज कार्यक्रम पर कहा,कि चाहे वो 1975 में इस देश में जब आपातकाल लगा था, तो लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने आह्वान किया था, पूरा छात्र सड़कों पर आया था, डिग्री कॉलेज, विश्वविद्यालय की पढ़ाई छोड़ करके सत्ता का परिवर्तन हुआ था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...