1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. China Typhoon Dolphin : चीन में तूफान डॉल्फिन का खतरा, शंघाई में 1,300 से ज्यादा उड़ानें रद्द

China Typhoon Dolphin : चीन में तूफान डॉल्फिन का खतरा, शंघाई में 1,300 से ज्यादा उड़ानें रद्द

पड़ोसी देश चीन में टाइफून डॉल्फिन के खतरे को देखते हुए दो प्रमुख एयरपोर्ट से 1,300 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इसके साथ् ही प्रशासन ने तेजी से बदलते मौसम , तूफान और भारी बारिश के खतरे को देखते हुए आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

China Typhoon Dolphin :  पड़ोसी देश चीन में टाइफून डॉल्फिन के खतरे को देखते हुए दो प्रमुख एयरपोर्ट से 1,300 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इसके साथ् ही प्रशासन ने तेजी से बदलते मौसम , तूफान और भारी बारिश के खतरे को देखते हुए आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। 216 किलोमीटर की मैक्सिमम रफ्तार वाला तूफान डॉल्फिन जापान-चीन को अपनी जद में लेने जा रहा है, जिससे हड़कंप मचा हुआ है। प्रशांत महासागर में उठा सुपर टाइफून डॉल्फिन इस वक्त सुर्खियों में छाया हुआ है।

पढ़ें :- जानिए भारत के उस अनोखे गांव की कहानी जहां से गुजरती है दो देशों की सीमा, यहां के लोग सोते हैं देश में और खाने के लिए जाते हैं विदेश

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भारी बारिश और बाढ़ के साथ भूस्खलन की आशंका जताई है। टाइफून डॉल्फिन के बाहरी हिस्से शनिवार को उत्तरी ताइवान से टकराए। राजधानी ताइपे समेत कई इलाकों में तेज बारिश हुई। इसके असर से ताइवान की कुछ एयरलाइंस ने रविवार को चीन के लिए अपनी उड़ानें भी रद्द कर दीं। शंघाई के होंगकियाओ और पुडोंग एयरपोर्ट पर रविवार की निर्धारित उड़ानों में से करीब 60 फीसदी उड़ानें रद्द की गईं।

तूफान डॉल्फिन बेहद शक्तिशाली हवाओं के साथ आगे बढ़ रहा है। जापान के दक्षिणी ओकिनावा क्षेत्र में इसका असर पहले ही दिखाई दे चुका है, जहां 14 हजार बिल्डिंगों की बिजली गुल हो गई और 5 लोग इसकी चपेट में आकर अपनी जान गंवा बैठे। चीन के मौसम पूर्वानुमानकर्ताओं ने अगले कुछ दिनों में कई इलाकों में 200 से 400 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना जताई है। तूफान के खतरे को देखते हुए झेजियांग के ताइझोउ शहर में शनिवार शाम करीब 3.9 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। वहीं, शंघाई में भी जोखिम वाले इलाकों से 30 हजार से ज्यादा लोगों को हटाया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...