1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Kitchen Hack : घर में बची सब्जियों से बनाएं ढाबा स्टाइल स्वादिष्ट ‘मिक्स्ड वेज’

Kitchen Hack : घर में बची सब्जियों से बनाएं ढाबा स्टाइल स्वादिष्ट ‘मिक्स्ड वेज’

Kitchen Hack : फ्रीज में बची थोड़ी-थोड़ी सब्जियों को फेंकने या बेकार समझने के बजाय उनसे एक बेहद जायकेदार और पौष्टिक डिश तैयार की जा सकती है। बीटरूट (चुकंदर), मटर, आलू, गोभी, पत्तागोभी,बीन्स,प्याज और टमाटर का यह अनोखा मेल न केवल खाने का स्वाद बढ़ाएगा, बल्कि बीटरूट के कारण इसका रंग भी बेहद आकर्षक आएगा।

By santosh singh 
Updated Date

Kitchen Hack : फ्रीज में बची थोड़ी-थोड़ी सब्जियों को फेंकने या बेकार समझने के बजाय उनसे एक बेहद जायकेदार और पौष्टिक डिश तैयार की जा सकती है। बीटरूट (चुकंदर), मटर, आलू, गोभी, पत्तागोभी,बीन्स,प्याज और टमाटर का यह अनोखा मेल न केवल खाने का स्वाद बढ़ाएगा, बल्कि बीटरूट के कारण इसका रंग भी बेहद आकर्षक आएगा।

पढ़ें :- आप भी चेहरे पर नैचुरल ग्लो पाने की चाह रखते हैं, तो घर पर बनाएं यह हर्बल सोप

आवश्यक सामग्री

सब्जियां: 2 बड़े आलू, ½ गोभी के टुकड़े, ½ कप पत्तागोभी (बारीक कटी), ½ कप हरी मटर, 1 छोटा बीटरूट (छोटे टुकड़ों में कटा), 1 बारीक कटा प्याज, कटी हुई बीन्स 2 मध्यम कटे टमाटर।

मसाले: ½ छोटा चम्मच जीरा, 1 तेजपत्ता, 1 हरी मिर्च (बारीक कटी), 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, ½ चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच धनिया पाउडर, ½ चम्मच गरम मसाला, सब्जी मसाला।

अन्य: 2-3 बड़े चम्मच तेल, स्वादानुसार नमक, 1 चम्मच कस्तूरी मेथी, और हरा धनिया (गार्निशिंग के लिए)।

पढ़ें :- स्किन को गुलाबी निखार और बेदाग चेहरा चाहती हैं तो आप घर पर इस सब्जी से तैयार करें फेस मास्क

बनाने की आसान विधि

सब्जियों को फ्राई करें

सबसे पहले एक कड़ाही में 1-2 चम्मच तेल गरम करें। इसमें आलू, गोभी, बीटरूट,बीन्स और पत्तागोभी को हल्का सुनहरा और 70% तक पकने तक भूनकर एक प्लेट में निकाल लें।

मसाला तैयार करें

उसी कड़ाही में बचा हुआ तेल डालें। जीरा और तेजपत्ता तड़काएं। खुशबु के लिए एक चुटकी हींग। कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें। इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 1 मिनट चलाएं।

टमाटर और मसाले मिलाएं

कड़ाही में कटे हुए टमाटर, नमक, हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालें। साथ मे गरम मसाला, स​ब्जी मसाला ,मसालों को तब तक भूनें जब तक कि मिश्रण से तेल अलग न होने लगे।

सब्जियां पकाएं

अब भुनी हुई सब्जियां और हरी मटर को मसाले में अच्छी तरह मिलाएं। थोड़ा सा पानी छिड़कें, ढक्कन लगाएं और धीमी आंच पर 6-8 मिनट तक पकने दें।

अंतिम टच

जब सब्जियां पूरी तरह गल जाएं, तो ऊपर से मैंगी मसाला, हाथ से मसली हुई कस्तूरी मेथी (optional)  है, और हरा धनिया डालकर मिला लें। गरमा-गरम ढाबा स्टाइल मिक्स्ड वेज बनकर तैयार है। इसे रोटी, पराठे या चावल के साथ परोसें।

रिपोर्ट: दीपांजली मिश्रा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...