1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 13 दिन बीत गए गृहमंत्री अमित शाह के मुंह से एक शब्द नहीं निकला, मोदी जी माफी मांगने की जगह बांट रहे हैं क्षमा : राहुल गांधी

13 दिन बीत गए गृहमंत्री अमित शाह के मुंह से एक शब्द नहीं निकला, मोदी जी माफी मांगने की जगह बांट रहे हैं क्षमा : राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि कल प्रयागराज में एक छात्र ने मुझसे यही कहा कि अब मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा। सालों की तैयारी, घर की ज़मीन बेची, मां-बाप का कर्ज़ और फिर भी हाथ में कुछ नहीं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि कल प्रयागराज में एक छात्र ने मुझसे यही कहा कि अब मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा। सालों की तैयारी, घर की ज़मीन बेची, मां-बाप का कर्ज़ और फिर भी हाथ में कुछ नहीं।

पढ़ें :- Election Commission Rift : कांग्रेस बोली- मोदी के चहेते ज्ञानेश कुमार चुनाव आयोग में चला रहे हैं अपनी मनमर्जी

राहुल गांधी ने कहा कि यह हार उसकी नहीं है। यह उस व्यवस्था की हार है जिसने उसकी मेहनत का दाम देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि 13 दिन हो गए, गृह मंत्री अमित शाह के मुंह से एक शब्द नहीं निकला। मोदी जी माफी मांगने की जगह क्षमा बांट रहे हैं।

गृह मंत्री अमित शाह Amit Shah यह मत समझिए कि हम जवाबदेही मांगना बंद कर देंगे। राजधानी की सड़कों पर बच्चों पर लाठियां और पैलेट चले और आपने एक शब्द नहीं कहा। आज नहीं तो कल, इस जुर्म का जवाब आपको देना ही पड़ेगा। छात्र देश की रोशनी हैं, और मैं उनकी पूरी शक्ति के साथ खड़ा हूं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...