1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video-मेरठ में 5 मिनट की देरी पर डिलीवरी बॉय की, घर के अंदर ले जा​कर की पिटाई

Video-मेरठ में 5 मिनट की देरी पर डिलीवरी बॉय की, घर के अंदर ले जा​कर की पिटाई

मेरठ में डिलीवरी पहुंचने में करीब पांच मिनट की देरी एक डिलीवरी बॉय को भारी पड़ गई। शुक्रवार रात गंगा हाइट्स सोसायटी में ऑर्डर लेकर पहुंचे युवक के साथ एक व्यक्ति ने मारपीट कर दी। आरोप है कि युवक ने पहले डिलीवरी बॉय से बहस की और फिर उसे कमरे के अंदर ले जाकर लात-घूंसों और थप्पड़ों से पीटा...

By Harsh 
Updated Date

डिजिटल डेस्क, पर्दाफाश।  मेरठ में डिलीवरी पहुंचने में करीब पांच मिनट की देरी एक डिलीवरी बॉय को भारी पड़ गई। शुक्रवार रात गंगा हाइट्स सोसायटी में ऑर्डर लेकर पहुंचे युवक के साथ एक व्यक्ति ने मारपीट कर दी। आरोप है कि युवक ने पहले डिलीवरी बॉय से बहस की और फिर उसे कमरे के अंदर ले जाकर लात-घूंसों और थप्पड़ों से पीटा। घटना के दौरान आरोपी की पत्नी भी वहां मौजूद थी। पूरी घटना सोसायटी में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

पढ़ें :- मथुरा से सीएम योगी का बड़ा सियासी संदेश, बोले- 'सनातन की ताकत को दुनिया की कोई शक्ति मिटा नहीं सकती'

मामला भावनपुर थाना क्षेत्र स्थित गंगा हाइट्स बिल्डिंग का है जो जिला मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर की दूरी पर है। घटना के बाद शनिवार सुबह बड़ी संख्या में डिलीवरी कर्मचारी भावनपुर थाने पहुंच गए। करीब 20 से ज्यादा डिलीवरी बॉय ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने के बाहर धरना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने विरोध में ऑर्डर लेना भी बंद कर दिया है।

CCTV फुटेज में शुक्रवार रात करीब 9:31 बजे डिलीवरी बॉय फ्लैट नंबर 110 के बाहर पहुंचता दिखाई देता है। वह दरवाजे की घंटी बजाता है। कुछ देर बाद एक युवक दरवाजा खोलकर बाहर आता है। दोनों के बीच बातचीत के दौरान विवाद शुरू हो जाता है। इसी बीच एक महिला भी बाहर आती है, जिसे आरोपी की पत्नी बताया जा रहा है।

वीडियो में युवक डिलीवरी बॉय पर कई थप्पड़ और घूंसे बरसाता नजर आ रहा है। इसके बाद वह उसे जबरन कमरे के अंदर ले जाता है। करीब छह मिनट बाद डिलीवरी बॉय कमरे से बाहर निकलता है और वहां से चला जाता है। मारपीट की पूरी घटना करीब साढ़े तीन मिनट के CCTV फुटेज में कैद हुई है।

पढ़ें :- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अखिलेश का बड़ा ऐलान, बोले- सरकार बनने पर ‘मथुरा-वृंदावन-बरसाना-गोवर्द्धन’ का करेंगे विश्वस्तरीय चतुर्दिक विकास

घटना के विरोध में डिलीवरी कर्मचारियों ने अपनी आईडी बंद रखने और किसी भी तरह का ऑर्डर डिलीवर नहीं करने का फैसला लिया है। उनका कहना है कि जब तक आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और गिरफ्तारी नहीं होती उनका विरोध जारी रहेगा। भावनपुर थानाध्यक्ष जोगिंदर के मुताबिक पीड़ित अमित यादव की शिकायत पर उसका मेडिकल कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी के आईसीआईसीआई बैंक में मैनेजर होने की बात सामने आई है।

पढ़ें :- फर्रुखाबाद पहुंचे सीएम योगी: बाढ़ प्रभावित 1,000 परिवारों को राहत सामग्री एंव भूमि आवंटन प्रमाण पत्र वितरित किया, कहा-डबल इंजन सरकार आपके साथ खड़ी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...