1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. उत्तर प्रदेश में सीतापुर आवासीय विद्यालय में छात्र से कुकर्म, सात छात्रों पर आरोप, मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश में सीतापुर आवासीय विद्यालय में छात्र से कुकर्म, सात छात्रों पर आरोप, मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय विद्यालय से एक दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां हॉस्टल में रहने वाले कक्षा छह के एक 11 वर्षीय छात्र के साथ कक्षा आठ के सात सीनियर छात्रों द्वारा कुकर्म (sexual harassment) करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित छात्र का दर्द बयां करता एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसके बाद पुलिस और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए सभी आरोपी छात्रों के खिलाफ मुकदमा मुकदमा दायर कर लिया है।

By Sushil Sah 
Updated Date

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय विद्यालय से एक दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां हॉस्टल में रहने वाले कक्षा छह के एक 11 वर्षीय छात्र के साथ कक्षा आठ के सात सीनियर छात्रों द्वारा कुकर्म (sexual harassment) करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित छात्र का दर्द बयां करता एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसके बाद पुलिस और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए सभी आरोपी छात्रों के खिलाफ मुकदमा मुकदमा दायर कर लिया है।

पढ़ें :- झारखंड से भागलपुर लाई जा रही चांदी की बड़ी खेप बरामद, बस चेकिंग के दौरान नाबालिग धराया

पीड़ित ने फोन पर रोते हुए पिता को बताई आपबीती

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पीड़ित छात्र ने विद्यालय के हॉस्टल से अपने पिता को फोन कर रोते हुए खुद के साथ हुए दुर्व्यवहार की सूचना दी थी और कहा था कि उसे यहां से ले जाएं। इसके बाद जब स्वजन स्कूल पहुंचे, तो छात्र ने रोते हुए अपनी आपबीती बताई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में छात्र सीनियर छात्रों द्वारा दी जाने वाली प्रताड़ना का जिक्र कर रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, संदना थाना क्षेत्र के एक गांव के छात्र ने प्रवेश परीक्षा पास करके समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित एक विद्यालय अप्रैल में दाखिला लिया था। 13 अप्रैल से उसने आवासीय विद्यालय में रहकर पढ़ाई शुरू की थी। इसके कुछ दिन बाद विद्यालय के कक्षा आठ के पांच छात्र उसे अपने कमरे में बुलाने लगे और अनैतिक कार्य का दबाव बनाया। बालक ने उनकी बात नहीं मानी तो उसके साथ जबरन कुकर्म किया गया। इसमें दो अन्य छात्रों ने आरोपितों का साथ दिया।

सात सीनियर छात्रों पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की है। पुलिस आरोपियों पर मुकदमा करने के बाद उनकी उम्र और कानून के दायरे को ध्यान में रखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

पढ़ें :- पेयजल संकट को लेकर विवाद, तमिलनाडु में पंचायत अध्यक्ष पर ईंट से हमला, इलाज के दौरान मौत

जिलाधिकारी ने गठित की दो सदस्यीय जांच कमेटी

इस संवेदनशील मामले की गंभीरता को देखते हुए सीतापुर के जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रशासन की लापरवाही और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए दो सदस्यीय उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन हुआ है। इस समिति में एसडीएम महमूदाबाद और डॉ. एमएल गंगवार शामिल हैं। यह कमेटी घटना की गहनता से जांच कर जिला प्रशासन को अपनी रिपोर्ट देगी, जिसके आधार पर स्कूल प्रबंधन या वार्डन के खिलाफ भी लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए गंभीर सवाल

इस घटना ने सरकारी आवासीय विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा और हॉस्टल वार्डन की निगरानी पर बड़े सवाल उठाए हैं। प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन को हॉस्टल में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने और छात्रों की काउंसिलिंग कराने के आदेश दिए हैं। जिससे भविष्य में ऐसी घटना दुबारा न हो।

पढ़ें :- रुद्रपुर में स्कूटी लूटने की कोशिश, विरोध करने पर युवक पर हमला और फायरिंग, चार पर मुकदमा दर्ज
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...