1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जो 1.5 हजार रुपए नहीं दे पाए वो महिलाओं को 50 हजार रुपए क्या देंगे, इनकी किसी बात पर भरोसा मत करना: अखिलेश यादव

जो 1.5 हजार रुपए नहीं दे पाए वो महिलाओं को 50 हजार रुपए क्या देंगे, इनकी किसी बात पर भरोसा मत करना: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा, लाखो लाख हमारे क्रांतिकारी शहीद हुए, उन्हें हम आज याद करते हैं, नमन करते हैं। उनके बलिदान की वजह से ही हमारा देश स्वतंत्र है। जितना हमारा संविधान मजबूत होगा उतना ही हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा। हम संकल्प ये भी लेते हैं आज स्वतंत्रता दिवस के दिन कि हम लोग संविधान को मजबूत करेंगे, उसके लिए कोई भी त्याग करना पड़ेगा तो करेंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देश और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, संविधान से ही स्वाधीनता है। आइए हम सब मिलकर इस स्वतंत्रता दिवस पर संविधान की रक्षा एवं निरंतरता का संकल्प लें।

पढ़ें :- Video-पत्नि से विवाद के बाद पति ने सेल्फी लेकर, 11 म​हीने की बेटी को पुल से यमुना में फेंका, 3 दिन बाद बच्ची का जन्मदिन था

इसके साथ ही, अखिलेश यादव ने कहा, लाखो लाख हमारे क्रांतिकारी शहीद हुए, उन्हें हम आज याद करते हैं, नमन करते हैं। उनके बलिदान की वजह से ही हमारा देश स्वतंत्र है। जितना हमारा संविधान मजबूत होगा उतना ही हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा। हम संकल्प ये भी लेते हैं आज स्वतंत्रता दिवस के दिन कि हम लोग संविधान को मजबूत करेंगे, उसके लिए कोई भी त्याग करना पड़ेगा तो करेंगे।

उन्होंने आगे कहा, बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है आजादी के इतने वर्षों बाद भी सबसे ज्यादा परेशानी और चिंता का विषय किसी के सामने हैं तो हमारे किसानों के सामने है। साथ ही कहा, आज जो सत्ता में सरकार है वो हमारी शिक्षा पर सबसे ज्यादा संकट पैदा कर रही है, स्वास्थ्य विभाग को तो खुद इलाज की जरूरत है।

अखिलेश यादव ने भाजपा की तिरंगा यात्रा पर उन्हें घेरते हुए कहा कि, जिन्होंने तिरंगे का कभी सम्मान न किया हो वो आज तिरंगा लेकर यात्रा निकाल रहे हैं। सच्चाई तो ये है कि भाजपा और आजादी विलोम है। इनका राष्ट्रवाद एकरंगी है और हमारा बहुरंगी है। साथ ही कहा, लाल किले से झूठ नहीं बोलना चाहिए, वो झूठ बोलने का स्थान नहीं है। महिला विधेयक 2027 में लागू कर दो, हम लोग तैयार हैं।

साथ ही कहा, कोई कल्पना कर सकता है कि कानपुर और लखनऊ एक्सप्रेसवे पहली ही बरसात में ढह गया हो। 63 किलोमीटर की सड़क 4 हजार करोड़ से ज्यादा की है, सोचिए कितनी जेब भरी होगी। इतनी खराब पुलिस कभी नहीं हुई होगी जो इस सरकार में हो गई है। पॉलिटिकल मेकअप के लिए सबसे ज्यादा बजट दिया जा रहा है।

पढ़ें :- मेरठ में 5 मिनट की देरी पर डिलीवरी बॉय की, घर के अंदर ले जा​कर की गई पिटाई, विरोध में कर्मचारियों ने बंद किया काम

अखिलेश यादव ने महिलाओं को 50 हजार रुपये दिए जाने की चर्चाओं को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, जो 1.5 हजार रुपए नहीं दे पाए, वो 50 हजार रुपए देंगे? इनकी किसी बात पर भरोसा मत करना। समाजवादी पेंशन पुनः शुरू की जाएगी और 40 हजार रुपए साल अपनी माताओं बहनों को देने का काम समाजवादी सरकार में होगा।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...