1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral Video : छत तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार, बाल-बाल बचा मजदूर, वीडियो देख लोग बोले- इंडियन सुपरमैन

Viral Video : छत तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार, बाल-बाल बचा मजदूर, वीडियो देख लोग बोले- इंडियन सुपरमैन

Viral Video : मजदूर अपने परिवार के भरण पोषण के लिए कड़ी मेहनत करता है, लेकिन कई बार उसका काम काफी जोखिम भरा भी होता है। जरा-सी चूक उसकी जान पर आफत भी बन आती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक मजदूर का ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मकान की छत पर बैठकर काम करने के दौरान उसके साथ कुछ ऐसा हो जाता है जो आपके होश उड़ा देगा।

By santosh singh 
Updated Date

Viral Video : मजदूर अपने परिवार के भरण पोषण के लिए कड़ी मेहनत करता है, लेकिन कई बार उसका काम काफी जोखिम भरा भी होता है। जरा-सी चूक उसकी जान पर आफत भी बन आती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक मजदूर का ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मकान की छत पर बैठकर काम करने के दौरान उसके साथ कुछ ऐसा हो जाता है जो आपके होश उड़ा देगा।

पढ़ें :- 'कमरा बंद... कैमरा ऑन... और Gen Alpha का सिस्टम को मैसेज..! VIDEO वायरल होते ही दौड़ते हुए पहुंचे कन्नौज के डीएम

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वीडियो में एक मजदूर मकान की छत पर दीवार के किनारे बैठकर छत के एक हिस्से की तुड़ाई करता नजर आ रहा है। इसी दौरान अचानक उसके सामने मौजूद कमजोर हिस्सा भरभराकर नीचे गिरने लगता है। दीवार और छत का मलबा तेजी से नीचे गिरता है, जिससे कुछ ही पलों में मौके पर धूल का गुबार छा जाता है। हादसे के दौरान मजदूर भी मलबे के साथ नीचे गिर जाता है और कुछ देर तक धूल के कारण दिखाई नहीं देता।

धूल का गुबार कम होने पर मजदूर मलबे के बीच से उठता दिखा

मकान की छत ढहने के इस वीडियो को देखकर एक पल के लिए ऐसा प्रतीत होता है कि मजदूर गंभीर मुश्किल में फंस गया है। लेकिन धूल का गुबार कम होने पर मजदूर मलबे के बीच से उठता हुआ दिखाई देता है। वह खुद को संभालकर खड़ा होता है और इसके बाद मलबे से बाहर निकलने की कोशिश करता नजर आता है।

वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

पढ़ें :- Video Viral : बेंगलुरु में कार ड्राइवर ने अपार्टमेंट के गेट में टक्कर मारी, सिक्योरिटी गार्ड ऐसे बाल-बाल बचा

बता दें कि, जिस तरह अचानक दीवार और छत का हिस्सा भरभराकर गिरता है, उससे प्रतीत होता है कि जिस हिस्से पर मजदूर काम कर रहा था, वह कमजोर था और खुदाई के दौरान अचानक ढह गया। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे अब तक कई हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं मजदूर का वीडियो वायरल (Video Viral) होने के बाद लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि 10 दिन का काम एक दिन में। दूसरे यूजर ने लिखा कि इंडियन सुपरमैन (Indian Superman)।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...