1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Former PM Sher Bahadur Deuba : नेपाल के पूर्व पीएम का स्वदेश वापसी पर हुआ भव्य स्वागत, मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में चल रही कानूनी जांच

Former PM Sher Bahadur Deuba : नेपाल के पूर्व पीएम का स्वदेश वापसी पर हुआ भव्य स्वागत, मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में चल रही कानूनी जांच

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा करीब 6 महीने विदेश में इलाज कराने के बाद काठमांडू लौट आए। Gen-Z आंदोलन के दौरान हमले में घायल हुए देउबा का नेपाली कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Former PM Sher Bahadur Deuba :  नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा करीब 6 महीने विदेश में इलाज कराने के बाद काठमांडू लौट आए। Gen-Z आंदोलन के दौरान हमले में घायल हुए देउबा का नेपाली कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। 80 साल के देउबा का त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बड़ी संख्या में ये कार्यकर्ता देउबा के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर भी मौजूद रहे।

पढ़ें :- Flydubai Pilot Attack: ‘कैप्टन सोना मत… हमें आपकी जरूरत है’, करीब 45 मिनट तक कैप्टन को बचाने में जुटे रहे इजरायली डेंटिस्ट, बताया आंखों देखा हाल

इसके पहले सितंबर 2025 के हिंसक प्रदर्शनों के दौरान उनके आवास पर भीड़ द्वारा हमला किया गया था, जिसमें वह और उनकी पत्नी आरजू राणा देउबा घायल हो गए थे।9 सितंबर को प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने उनके घर पर हमला कर दिया था। इस दौरान देउबा और उनकी पत्नी आरजू राणा देउबा को गंभीर चोटें आई थीं। दोनों के सिर में भी चोट लगी थी। इसके बाद दोनों इलाज के लिए नेपाल से बाहर चले गए थे।

देश में भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों के चलते उन पर कानूनी जांच चल रही है, हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी के वारंट पर राहत दी है।

देउबा की नेपाल वापसी ऐसे समय हुई है, जब नेपाली कांग्रेस के गैर-स्थापना धड़े की राष्ट्रीय सभा 14 से 16 अगस्त तक काठमांडू में होनी है। देउबा शुक्रवार को इस सभा को संबोधित करेंगे। उनकी वापसी और राष्ट्रीय सभा ऐसे समय हो रही है, जब नेपाली कांग्रेस के भीतर पार्टी नेतृत्व और संगठन में बदलाव को लेकर विवाद चल रहा है।

पढ़ें :- भारत ही नहीं ये 6 देश भी 2036 ओलंपिक की मेज़बानी की दौड़ में शामिल, IOC को होस्ट को चुनने लगेंगे ढाई साल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...