1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Video : मकान देखने गए दंपत्ति को गेट खुलते ही पिटबुल कुत्ते ने काट कर खून से कर दिया लथपथ, खड़े हो गए रोंगटे

Video : मकान देखने गए दंपत्ति को गेट खुलते ही पिटबुल कुत्ते ने काट कर खून से कर दिया लथपथ, खड़े हो गए रोंगटे

एक दंपति पर पिटबुल कुत्ते (Pitbull Dog) हमले को लेकर सोशल मीडिया (Social Media) पर एक बार फिर बहस छिड़ गई है। घटना पटियाला की बताई जा रही है जहां एक दंपति प्रॉपर्टी डीलर के साथ मकान देखने गए थे। वहां गेट खोलते ही मालिक के खूंखार  पिटबुल कुत्ते ने उन पर हमला बोल दिया।

By santosh singh 
Updated Date

पटियाला। एक दंपति पर पिटबुल कुत्ते (Pitbull Dog) हमले को लेकर सोशल मीडिया (Social Media) पर एक बार फिर बहस छिड़ गई है। घटना पटियाला की बताई जा रही है जहां एक दंपति प्रॉपर्टी डीलर के साथ मकान देखने गए थे। वहां गेट खोलते ही मालिक के खूंखार  पिटबुल कुत्ते ने उन पर हमला बोल दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media)  पर वायरल हो रहा है। इसके बाद पिटबुल को पालने को लेकर लोगों में बहस छिड़ गई है, चलिए बताते हैं कि पूरा माजरा क्या है?

पढ़ें :- Video-लड़की के पहनावे पर ऑटो ड्राइवर ने किया कमेंट, तो बहादुर बेटी बोली- मेरे घरवालों ने बोला है ऐसी सोंच वालों को पहले चार थप्पड़ मारो फिर बात करो...

पढ़ें :- जमुई वीडियो कांड: वीडियो शेयर करने से पहले सोचें, कानूनी कार्रवाई का हो सकता है खतरा

असल में पटियाला में एक दंपति को मकान खरीदने के लिए डीलर के साथ प्रापर्टी देखने गए थे। वे वहां पहुंचे और जैसे ही प्रॉपर्टी डीलर ने दरवाजा खोला तुरंत ही मकान मालिक का पालतू पिटबुल बाहर निकाल आया। पिटबुल ने सीधे महिला पर अटैक कर दिया और उन्हें जमीन पर गिराकर लगातार काटता रहा, पति ने बचाने की कोशिश की तो उन पर भी हमला बोल दिया। यह वायरल वीडियो देखने के बाद लोगों के भीतर गुस्सा है।

बचाने में लगे रहे लोग कुत्ता काटता रहा

इसके बाद खूंखार पिटबुल ने दोनों को पूरे शरीर में जगह-जगह काट-काट के खून से लथपथ कर दिया। दंपति की चीखें सुनकर आसपास के लोग दोनों की जान बचाने आए। पिटबुल को लाठी, डंडे, वाइपर से पीट कर भागने की कोशिश की, लेकिन कुत्ता इतना ढीठ था कि माना ही नहीं। लोगों के डंडे टूट गए, काफी देर बाद वो डर कर भागा, लेकिन तब तक बेचारे दंपति की हालत खराब हो चुकी थी। फिलहाल दोनों निजी अस्पताल में भर्ती हैं, उनका इलाज चल रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...