1. हिन्दी समाचार
  2. यात्रा
  3. Khajjiar Travel : भीड़ और शोर से दूर खज्जियार की खूबसूरती के नजारे अदृभुद है, आइये यहां शुकून के पल बिताने

Khajjiar Travel : भीड़ और शोर से दूर खज्जियार की खूबसूरती के नजारे अदृभुद है, आइये यहां शुकून के पल बिताने

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में डलहौजी के पास बसे खज्जियार को भारत का 'मिनी स्विट्जरलैंड' ('Mini Switzerland') कहा जाता है। हरे भरे वातावरण में यहां की खामोशी में भी एक कहानी है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Khajjiar Travel : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में डलहौजी के पास बसे खज्जियार को भारत का ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ (‘Mini Switzerland’) कहा जाता है। हरे भरे वातावरण में यहां की खामोशी में भी एक कहानी है। चारों तरफ देवदार के पेड़, हरे मैदान और शांत माहौल यहां पहुंचते ही मन को अलग सुकून देते हैं। यहां आकर फोन देखने से ज्यादा नजरें पहाड़ों पर टिकती हैं।

पढ़ें :- रुद्रपुर में स्कूटी लूटने की कोशिश, विरोध करने पर युवक पर हमला और फायरिंग, चार पर मुकदमा दर्ज

खज्जी नाग मंदिर
खज्जियार झील (Khajjiar Lake) यहां का प्रमुख आकर्षण है। मैदान के बीच मौजूद यह छोटी-सी झील जगह की खूबसूरती बढ़ााती है। वहीं, करीब 10वीं शताब्दी का खज्जी नाग मंदिर आस्था और इतिहास दोनों से जोड़ता है।

‘कलतोप वन्यजीव अभयारण्य’
अगर आपको प्रकृति के बीच वक्त बिताना पसंद है तो ‘कलतोप वन्यजीव अभयारण्य’ (‘Kaltop Wildlife Sanctuary’) जरूर जा सकते हैं। नेचर वॉक, फोटोग्राफी और घुड़सवाारी जैसी गतिविधियां सफर को और खास बना देती हैं। यहां Paragliding and Zorbing का मजा भी लिया जा सकता है।

कैसे पहुंचे खज्जियार
दिल्ली से खज्जियार की दूरी करीब 580 से 600 किलोमीटर है। अगर आप अपनी कार से जाते हैं तो करीब 11-13 घंटे लग सकते हैं। सबसे पहले आपको दिल्ली से NH-44 होते हुए पानीपत, अंबाला, लुधियाना, जालंधर और पठानकोट पहुंचें। इसके बाद डलहौजी और फिर करीब 22 से 24 किलोमीटर दूर खज्जियार पहुंचा जा सकता है।

पढ़ें :- Thrilling water sports :  लक्षद्वीप के ये द्वीप रोमांचक वाटर स्पोर्ट्स के लिए मशहूर , दिखेगा समुद्र का जादू
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...