1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. बिहार सरकार भरत तिवारी के परिवार के एक सदस्य को देगी सरकारी नौकरी, आर्थिक सहायता भी करेगी…सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान

बिहार सरकार भरत तिवारी के परिवार के एक सदस्य को देगी सरकारी नौकरी, आर्थिक सहायता भी करेगी…सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान

बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में पुलिस एनकाउंटर में भरत भूषण तिवारी की मौत हो गयी थी। इस घटना को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हुए थे। पुलिस का दावा था कि उन्होंने भरत द्वारा हथियार लहराने पर अपनी आत्मरक्षा में गोली चलाई थी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bharat Tiwari Case: बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में पुलिस एनकाउंटर में भरत भूषण तिवारी की मौत हो गयी थी। इस घटना को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हुए थे। पुलिस का दावा था कि उन्होंने भरत द्वारा हथियार लहराने पर अपनी आत्मरक्षा में गोली चलाई थी। वहीं, इस घटना के बाद विपक्षी दल के नेताओं ने सम्राट चौधरी सरकार पर जमकर निशाना साधा था और सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

पढ़ें :- Video- फर्जी IAS खुद को अजीत डोभाल का खुफिया एजेंट बता, खड़ा किया 100 करोड़ का सम्राज्य, बंगला देख हो जाएंगे...

अब इस मामले की न्यायिक जांच के अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा एलान किया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘न्यायिक जांच के अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर बिहार सरकार द्वारा दिवंगत भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता एवं एक परिजन को सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी।’

पढ़ें :- बिहार के छात्रों के लिए सीएम सम्राट चौधरी की 4 बड़ी घोषणाएं, शिक्षा-परीक्षा व्यवस्था में होंगे बदलाव

ये है पूरी घटना
बता दें कि, बीते 17 जून को भरत भूषण तिवारी का पुलिस ने एनकाउंटर किया था। इस घटना के बाद पुलिस का दावा था कि उन्होंने आपनी आत्मरक्षा में गोली चलाई है। हालांकि, इस घटना का फेसबुक का लाइव वीडियो सामने आया था, जिसमें भरत तिवारी अपना हथियार पुलिस की तरफ फेंकता नजर आ रहा है, जिसके बाद से इस एनकाउंटर पर सवाल उठने लगे थे। विपक्षी दल के नेता इस मामले में बिहार की सम्राट चौधरी सरकार पर जमकर निशाना साधा था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...