1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. इंस्टाग्राम पर राजा बाबू को हुआ प्यार, बाइक पर घुमाया… लेकिन शादी से इनकार करना पड़ गया भारी

इंस्टाग्राम पर राजा बाबू को हुआ प्यार, बाइक पर घुमाया… लेकिन शादी से इनकार करना पड़ गया भारी

उत्तर प्रदेश के कानपुर से सामने आया यह प्रेम प्रसंग का मामला हर उन लड़कों के लिए एक चेतावनी है जो कसमें प्यार में वादे तो कर लेते हैं लेकिन बाद में शादी करने से दरकिनार हो जाते हैं। दरअसल, संगसियापुर गांव का रहने वाला राजा बाबू करीब पांच महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिए एक युवती के संपर्क में आया था। दोनों के बीच लगातार बातचीत होने लगी और धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। उनके बीच पहले दोस्ती हुई और फिर दोनों पर प्यार का शुमार चढ़ने लगा। इसके बाद उन दोनों की प्रेमकहानी बातचीत से आगे बढ़कर मिलने-जुलने में बदलने लगी।

By Sushil Sah 
Updated Date

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के कानपुर से सामने आया यह प्रेम प्रसंग का मामला हर उन लड़कों के लिए एक चेतावनी है जो कसमें प्यार में वादे तो कर लेते हैं लेकिन बाद में शादी करने से दरकिनार हो जाते हैं। दरअसल, संगसियापुर गांव का रहने वाला राजा बाबू करीब पांच महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिए एक युवती के संपर्क में आया था। दोनों के बीच लगातार बातचीत होने लगी और धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। उनके बीच पहले दोस्ती हुई और फिर दोनों पर प्यार का शुमार चढ़ने लगा। इसके बाद उन दोनों की प्रेमकहानी बातचीत से आगे बढ़कर मिलने-जुलने में बदलने लगी।

पढ़ें :- नैनीताल के हल्द्वानी में बेटे को छोड़ने की गुहार लगाते-लगाते सदमे से मां की मौत, इलाके में भारी आक्रोश

जानकारी के मुताबिक, दोनों के सर पर दीवानगी इस हद तक चढ़ गई कि राजा बाबू अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए छिपते हुए करीब 12 बार उसके गांव तक पहुंच गया। इतना ही नहीं अभी और सुनिए, राजा बाबू इंस्टाग्राम वाले इस इश्क का ऐसा खुमार चढ़ चुका था कि वह प्रेमिका को अपनी बाइक पर बिठाकर उसके साथ खूब घूमता था और फिर वापस उसे उसके गांव में छोड़ देता था। लेकिन मामले में नया मोड़ तब आया जब युवती के परिवार को दोनों के रिश्ते की जानकारी हुई। जिसके बाद युवती के पिता शादी का प्रस्ताव लेकर युवक के घर पहुंचे। परिवार को उम्मीद थी कि दोनों के बीच चल रहे रिश्ते को अब शादी का रूप दे दिया जाएगा। लेकिन यहां तो पूरा खेल ही पलट गया, युवक के परिवार ने शादी के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। इससे युवती के परिजन नाराज हो गए और मामला पुलिस तक पहुंच गया। प्रमिका पक्ष की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए घाटमपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए राजा बाबू कश्यप को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सोशल मीडिया से शुरू हुई इस कहानी ने एक बार फिर रिश्तों में किए जाने वाले वादों और शादी जैसे अहम फैसलों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। इंस्टाग्राम का प्यार आखिर जेल तक कैसे पहुंच गया, यही मामला अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

रिर्पोट:
कल्पना पांडेय

पढ़ें :- Viral Video : जब अंधेरे में मौजूद शेर ने बाइक सवारों पर कर दिया अचानक हमला, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...