1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘भाजपा के पाप का पैसा नहीं चाहिए ~ नहीं चाहिए …’ अखिलेश ने महिलाओं को 50-50 हजार रुपये देने की संभावित योजना पर दी प्रतिक्रिया

‘भाजपा के पाप का पैसा नहीं चाहिए ~ नहीं चाहिए …’ अखिलेश ने महिलाओं को 50-50 हजार रुपये देने की संभावित योजना पर दी प्रतिक्रिया

UP Politics : यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कथित तौर पर योगी सरकार वोटर्स को लुभाने के लिए महिलाओं को आर्थिक मदद देने की योजना बना रही है। जिसके तहत चुनाव से पहले 20-20 हजार रुपये गरीब महिलाओं के खाते में सीधे डाले जा सकते हैं। बाकी 30 हजार रुपये चुनाव के बाद जारी किए जाने की बात कही जा रही है। जिसको लेकर प्रदेश के सबसे बड़े विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है।

By Abhimanyu 
Updated Date

UP Politics : यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कथित तौर पर योगी सरकार वोटर्स को लुभाने के लिए महिलाओं को आर्थिक मदद देने की योजना बना रही है। जिसके तहत चुनाव से पहले 20-20 हजार रुपये गरीब महिलाओं के खाते में सीधे डाले जा सकते हैं। बाकी 30 हजार रुपये चुनाव के बाद जारी किए जाने की बात कही जा रही है। जिसको लेकर प्रदेश के सबसे बड़े विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है।

पढ़ें :- योगी सरकार का एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स पर बड़ा एक्शन, पनीर-घी-खोया समेत सब बैन

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कविता के माध्यम से भाजपा की संभावित योजना और राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को जोड़ने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा की ओर से कोई पैसे का लालच देने आए तो उस पैसे को न लें, क्योंकि इसे लेने से पाप लगेगा। अखिलेश ने लिखा, “राम जी से घात का पैसा धर्म-दान पात्र का पैसा भाजपा के पाप का पैसा नहीं चाहिए ~ नहीं चाहिए ऐसा पैसा ~ नहीं चाहिए नहीं चाहिए ~ नहीं चाहिए … ऐसा पैसा नहीं फलेगा ज़्यादा दिन नहीं चलेगा जो लेगा ~ उसको पाप लगेगा नहीं चाहिए ~ नहीं चाहिए ऐसा पैसा ~ नहीं चाहिए नहीं चाहिए ~ नहीं चाहिए…”

पूर्व सीएम ने आगे लिखा, “तो समझे… जब भाजपा से कोई आए पैसे का लालच दिखलाए तो बैठाके पूछो क्यों चुराया मंदिर का मान क्यों गिराया कहना नहीं चाहिए ~ नहीं चाहिए ऐसा पैसा ~ नहीं चाहिए नहीं चाहिए ~ नहीं चाहिए तो समझे… जिस पैसे से पड़ेगा पाप उसको नहीं लगाना हाथ वरना लग जाएगा श्राप पाप कर देगा सब नाश इसीलिए राम जी से घात का पैसा धर्म-दान पात्र का पैसा भाजपा के पाप का पैसा नहीं चाहिए ~ नहीं चाहिए ऐसा पैसा ~ नहीं चाहिए नहीं चाहिए ~ नहीं चाहिए…”

इसके साथ ही उन्होंने एआई से बना एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें ऊपर लिखी गयी पंक्तियों को गाया गया है। इस वीडियो में एक युवक मंदिर का दान पात्र चोरी करके भागता है और फिर उसी दानपात्र से लोगों को पैसा बांट रहा है। फिलहाल, अखिलेश यादव की ओर से इस वीडियो को भाजपा की आगामी योजना से जोड़कर देखा जा रहा है। अब इस वीडियो को शेयर किए जाने के बाद यूपी की सियासत गरमाने वाली है।

पढ़ें :- CM योगी ने विधानसभा में किया ध्वजारोहण, प्रदेश वासियों की दीं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...