1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video- स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान संभल में स्कूल का छज्जा गिरा, एक बच्चे की मौत व दो घायल, मची चीख-पुकार

Video- स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान संभल में स्कूल का छज्जा गिरा, एक बच्चे की मौत व दो घायल, मची चीख-पुकार

यूपी के संभल​ जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान एक निजी स्कूल के मुख्य गेट का छज्जा गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम विकास चंद्र, सीओ असमोली अमन सिंह और थाना प्रभारी सुधीर पंवार तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।

By santosh singh 
Updated Date

संभल। यूपी के संभल​ जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान एक निजी स्कूल के मुख्य गेट का छज्जा गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम विकास चंद्र, सीओ असमोली अमन सिंह और थाना प्रभारी सुधीर पंवार तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद सुबह 11:25 बजे डीएम अंकित खंडेलवाल, एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और बीएसए अलका शर्मा भी मौके पर पहुंचे।

पढ़ें :- POK पर उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा- वहां के लोग हमारे अपने, एक दिन जरूर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बैठेंगे

यह घटना शनिवार सुबह करीब 10 बजे संभल तहसील के थाना असमोली क्षेत्र के मदाला फतेहपुर गांव में स्थित अल हसनैन पब्लिक स्कूल में हुई। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान स्कूल के मुख्य द्वार पर बना छज्जा अचानक ढह गया। हादसे में छह वर्षीय निजामम पुत्र नईम की मौत हो गई। घायल बच्चों की पहचान सातवीं कक्षा के 11 वर्षीय सैफ अली पुत्र साबुन और पांचवीं कक्षा के 10 वर्षीय शैदाना पुत्र इमरान के रूप में हुई है।

पढ़ें :- संभल में 15 अगस्त समारोह के दौरान हादसा, स्कूल का छज्जा गिरने से 6 साल के बच्चे की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम चल रहा था और बच्चे इसे देखने के लिए जमा थे, तभी स्कूल के मुख्य गेट पर बना छज्जा अचानक भरभराकर नीचे आ गिरा। छज्जे के नीचे दबने से बच्चे घायल हो गए, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्कूल परिसर में अफरा-तफरी फैल गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला।

घायल बच्चों को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां निज़ाम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। निज़ाम के परिजनों में इस घटना के बाद गहरा शोक है। थाना प्रभारी सुधीर पंवार ने बताया कि घायल बच्चों को आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हुए इस दुखद हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल है। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

मासूम बच्चों की मौत, सिस्टम की जवाबदेही कौन लेगा?

यूपी कांग्रेस ने अपने अधिकारिक एक्स पर वीडियो पोस्ट कर लिखा कि मासूम बच्चों की मौत, सिस्टम की जवाबदेही कौन लेगा? संभल में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान स्कूल का छज्जा गिरने से 8 साल के मासूम बच्चे की मौत और दो बच्चों का घायल होना बेहद दर्दनाक है। जिस व्यवस्था में स्कूलों की सुरक्षा तक सुनिश्चित नहीं, वहां भाजपा सरकार सिर्फ़ जश्न और प्रचार में व्यस्त क्यों है? बच्चों की सुरक्षा कोई एहसान नहीं, सरकार की जिम्मेदारी है।

पार्टी ने लिखा कि मासूम की जिंदगी चली गई,अब जवाबदेही तय होगी या हमेशा की तरह जिम्मेदारों को बचाया जाएगा? भाजपा सरकार बताए कि स्कूलों की बदहाल व्यवस्था और बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?

पढ़ें :- अब 'स्कूल ठीक करो' अभियान, स्वतंत्रता दिवस पर अभिजीत दीपके ने पीएम मोदी से दागा सवाल,क्या आप किसानों और मजदूरों के बच्चों को देश का भविष्य नहीं मानते?
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...