1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. मनोरंजन इंडस्ट्री से शॉकिंग खबर, एक्ट्रेस संचिता उगले ने किया सुसाइड, फंदे से लटकी मिली बॉडी, मौत से कुछ घंटों पहले पोस्ट की रील

मनोरंजन इंडस्ट्री से शॉकिंग खबर, एक्ट्रेस संचिता उगले ने किया सुसाइड, फंदे से लटकी मिली बॉडी, मौत से कुछ घंटों पहले पोस्ट की रील

टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले (TV actress Sanchita Ugale) का सोमवार सुबह निधन हो गया है। शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या (Suicide) माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक 30 साल की संचिता अपने माता-पिता और बहन के साथ मुंबई के नालासोपारा (Nalasopara) में रहती थीं।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले (TV actress Sanchita Ugale) का रविवार शाम को निधन हो गया । शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या (Suicide) माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक 30 साल की संचिता अपने माता-पिता और बहन के साथ मुंबई के नालासोपारा (Nalasopara) में रहती थीं। घटना के समय वह घर पर अकेली थीं। शुरुआती जांच में सामने आया कि उन्होंने साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगाई। अब तक पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट (Suicide Note) नहीं मिला है।

पढ़ें :- ‘रहमान डकैत’ अक्षय खन्ना के वायरल डांस पर शिल्पा शेट्टी ने थिरकाए कदम, देखें वायरल वीडियो

पढ़ें :- धुरंधर देख Akshay khanna पर गोविंदा की पत्नी ने दिया ऐसा रिएक्शन ,रणवीर सिंह तो फेवरेट है, लेकिन अक्षय.....

मौत से कुछ घंटों पहले पोस्ट किया वीडियो

संचिता के निधन से ठीक कुछ घंटों पहले ही उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक रील पोस्ट की गई थी। वीडियो में एक्ट्रेस ‘डफली वाले, डफली बजा’ गाने पर लिपसिंक करती दिखी थीं। इस वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा था कि ‘मैं नाचूं, तू नचा।’ कमेंट सेक्शन में एक्ट्रेस के फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव थीं और लगातार पोस्ट करती रहती थीं। उनके इंस्टाग्राम पर 1 लाख 39 हजार फॉलोअर्स हैं।

संचिता उगले कई टीवी शोज और फिल्मों का हिस्सा रही हैं संचिता

संचिता उगले (Sanchita Ugale) ने कई टीवी शो और फिल्मों में काम किया। वे लोकप्रिय टीवी शो ‘कुमकुम भाग्य’ (TV show ‘Kumkum Bhagya’), ‘वागले की दुनिया’ जैसे कई शो का हिस्सा रह चुकी थीं। आखिरी बार वे दंगल टीवी चैनल के शो ‘साजन घर में’ नजर आई थीं। वे पॉपुलर शो ‘दिलवाली दूल्हा ले जाएगी’ में सौरभ बेदी के साथ लीड रोल में नजर आ चुकी हैं।

संचिता ने फिल्म ‘छावा’ (Film ‘Chhava’) में भी काम किया था। इसमें वे ताराबाई के किरदार में नजर आई थीं। फिल्म मुख्य भूमिकाओं में विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और अक्षय खन्ना (Akshay Khanna) नजर आए थे।

पढ़ें :- 'धुरंधर' की सफलता के बीच अक्षय खन्ना ने कराया वास्तु शांति हवन

आत्महत्या की वजह क्लियर नहीं
फिलहाल संचिता उगले (Sanchita Ugale) की आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शुरुआती जांच में किसी सुसाइड नोट (Suicide Note)  की जानकारी सामने नहीं आई है। आचोले पुलिस (Achole Police) ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 194 के तहत आकस्मिक मृत्यु (ADR) दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों और करीबी लोगों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...