1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बंगाल में कम नहीं हो रही है TMC की मुश्किलें: कृणाल घोष पर फेंका गया अंडा, अभिषेक बनर्जी पर भी हुआ था हमला

बंगाल में कम नहीं हो रही है TMC की मुश्किलें: कृणाल घोष पर फेंका गया अंडा, अभिषेक बनर्जी पर भी हुआ था हमला

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। पार्टी के नेता लगातार टीएमसी का साथ छोड़ते जा रहे हैं। इसके साथ ही लोगों के गुस्से का भी वो सामना कर रहे हैं। टीएमसी के कई नेता आम जनता के गुस्से का शिकार हो रहे हैं। अब टीएमसी विधायक कुणाल घोष गुस्से के शिकार हुए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। पार्टी के नेता लगातार टीएमसी का साथ छोड़ते जा रहे हैं। इसके साथ ही लोगों के गुस्से का भी वो सामना कर रहे हैं। टीएमसी के कई नेता आम जनता के गुस्से का शिकार हो रहे हैं। अब टीएमसी विधायक कुणाल घोष गुस्से के शिकार हुए हैं।

पढ़ें :-  West Bengal Politics: ‘ये प्यार भरे बुलावे हैं’- TMC नेताओं को पुलिस समन पर महुआ मोइत्रा का तंज

दरअसल, टीमएसी प्रमुख ममता बनर्जी से मुलाकात करने के लिए कुणाल घोष पहुंचे थे। मुलाकात के बाद वो जा रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने उन पर अंडा फेंक दिया। इस मामले में कुणाल घोष का बयान आया है। उन्होंने कहा कि, मैं ममता बनर्जी के घर पर हमारे सीनियर नेताओं के साथ मीटिंग के लिए गया था। निकलते समय पत्रकारों ने मुझे रोका और मैं उनके सवालों का जवाब दे रहा था। यह पूरी घटना आपके कैमरों में कैद हो गई है।

मैं वहां बिना किसी हथियार के खड़ा था, इसलिए आसानी से निशाना बन गया। वहां दो युवक थे। एक की पहचान हो गई है। उनमें से एक ने मुझ पर अंडा फेंका। मैंने आखिरी पल में अपना चेहरा घुमा लिया; वरना, वह मेरे चश्मे के शीशे पर लग सकता था और मेरी आंख में चोट लग सकती थी’।

बता दें कि, इससे पहले टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी पर भी हमला हुआ था। अभिषेक बनर्जी दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर दौरे के दौरान भी झड़प हुई थी। इस दौरान अभिषेक बनर्जी पर अंडे और पत्थर फेंके गए थे, जिसकी वीडियो भी सामने आयी थी।

 

पढ़ें :- TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने BJP पर अपने पार्टी ऑफिस में तोड़फोड़ का लगाया आरोप, HC से संज्ञान लेने की अपील

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...