बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला कािे लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा में लंबे समय से प्रवक्ता रहे शहजाद पूनावाला ने निजी कारणों से यह इस्तीफा दिया है।
BJP spokesperson Shehzad Poonawalla: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला कािे लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा में लंबे समय से प्रवक्ता रहे शहजाद पूनावाला ने निजी कारणों से यह इस्तीफा दिया है। इसी के साथ BJP प्रवक्ता को लेकर अटकले तेज हो गई है।
कुछ घंटे पहले शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया साइट X पर किए गए पोस्ट में अपने प्रोफाइल का अपडेटेड बायो शेयर किया है। उनके नए बायो में कहीं भी BJP का जिक्र नहीं है। शहजाद पूनावाला, BJP के सबसे चर्चित चेहरों और प्राइम-टाइम प्रवक्ताओं में से एक के तौर पर पहचाने जाते थे। हालांकि, अभी तक इस बारे में पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।
BJP नेता शहजाद पूनावाला ने अपने X बायो से ‘नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP’ का पद हटा दिया है, जिससे उनके राजनीति छोड़ने की चर्चा शुरू हो गई है। इसके साथ ही, पूनावाला ने पुराने इंटरव्यू के क्लिप भी रीपोस्ट किए हैं, जिनमें वे एक्टिव पॉलिटिक्स छोड़ने पर विचार करने की बात कर रहे हैं। हालांकि, 38 वर्षीय नेता ने साफ तौर पर यह नहीं कहा है कि उन्होंने BJP और सक्रिय राजनीति छोड़ने का फैसला किया है या नहीं।
गुरुवार को उन्होंने अपने अपडेटेड X बायो का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें लिखा था, “धर्म: इस्लाम, संस्कृति: हिंदू, विचारधारा: भारतीय। लेखक: GST की यात्रा। पीएम नरेंद्र मोदी के आजीवन अनुयायी।” कैप्शन में बस इतना लिखा था, “मेरा अपडेटेड बायो।”
शहजाद पूनावाला BJP के मुखर प्रवक्ताओं में से एक हैंं। वह पेशे से वकील और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता हैं। शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस के साथ अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी।
हालांकि, 2017 में वे तब चर्चा में आए जब उन्होंने पार्टी की आंतरिक चुनाव प्रक्रिया के खिलाफ सार्वजनिक रूप से बगावत की। उन्होंने आरोप लगाया कि यह प्रक्रिया राहुल गांधी को अध्यक्ष पद पर बिठाने के मकसद से ‘धांधली’ वाली थी।