भारतीय स्माटफोन बाजार के बजट सेगमेंट में अपना दबदबा मजबूत करने के लिए HMD ने अपना 4G स्मार्टफोन HMD Rise लॉन्च कर दिया है। वहीं इस फोन की डिजाइन की बात करे तो डुअल-टोन डिजाइन वाले इस खूबसूरत फोन की सबसे बड़ी यूएसपी इसका बेहद कम दाम और इसमें मिलने वाला खास AI सपोर्ट है।
HMD Rise : भारतीय स्माटफोन बाजार के बजट सेगमेंट में अपना दबदबा मजबूत करने के लिए HMD ने अपना 4G स्मार्टफोन HMD Rise लॉन्च कर दिया है। वहीं इस फोन की डिजाइन की बात करे तो डुअल-टोन डिजाइन वाले इस खूबसूरत फोन की सबसे बड़ी यूएसपी इसका बेहद कम दाम और इसमें मिलने वाला खास AI सपोर्ट है।
इस फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी, 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सबसे खास बात कि 22 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करने वाला स्वदेशी AI प्लेटफॉर्म दिया गया है.
कीमत और उपलब्धता
HMD ने इस बजट फोन को केवल एक ही वेरिएंट में उतारा है, जो 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ आता है। भारत में इसकी कीमत मात्र 9,999 रुपये रखी गई है।
उपलब्धता
ये फोन भारत में 2 दिसंबर से ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. ग्राहक इस स्मार्टफोन को तीन प्रीमियम कलर ऑप्शन्स में खरीद सकेंगे। इनमें Emerald Gold, Indigo Silver और Midnight Gold शामिल हैं।
फीचर्स
डिस्प्ले
HMD Rise में 6.51-इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जिसके ऊपरी हिस्से में बीचों-बीच सेल्फी कैमरे के लिए वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच मिलता है ।
Android 16 Go एडिशन
ये फोन गूगल के हल्के और फास्ट Android 16 Go एडिशन पर काम करता है। कंपनी इस बजट फोन के साथ दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा कर रही है।
प्रोसेसर
बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर Unisoc 9863A प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 4GB रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। आप माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसकी स्टोरेज को 128GB तक बढ़ा सकते हैं।
रियर कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी की बात करें तो इसके बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13-मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट में 5-मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।
बैटरी
इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है. अच्छी बात ये है कि फोन के बॉक्स के अंदर ही चार्जिंग एडाप्टर भी मिलता है, जिससे आपको अलग से चार्जर खरीदने का एक्स्ट्रा खर्च नहीं उठाना पड़ेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB Type-C चार्जिंग पोर्ट और पुराने ईयरफोन्स को कनेक्ट करने के लिए 3.5mm का हेडफोन जैक भी दिया गया है।