1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Anant Ambani in Vrindavan : वृंदावन पहुंचे अनंत अंबानी, गोवर्धन परिक्रमा में लिया हिस्सा; तस्वीरों में देखें

Anant Ambani in Vrindavan : वृंदावन पहुंचे अनंत अंबानी, गोवर्धन परिक्रमा में लिया हिस्सा; तस्वीरों में देखें

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी शुक्रवार को वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने श्री गिरिराज जी मुखारविंद मंदिर में पूजा-अर्चना की और गोवर्धन पर्वत की पूरी परिक्रमा की। इस दौरान रास्ते में कई जगहों पर भक्तों और स्थानीय लोगों ने उनका भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Anant Ambani in Vrindavan :  रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी शुक्रवार को वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने श्री गिरिराज जी मुखारविंद मंदिर में पूजा-अर्चना की और गोवर्धन पर्वत की पूरी परिक्रमा की। इस दौरान रास्ते में कई जगहों पर भक्तों और स्थानीय लोगों ने उनका भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया। अनंत अंबानी के वृंदावन पहुंचने पर भक्तों में खास उत्साह देखने को मिला। परिक्रमा मार्ग पर जगह-जगह उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इस दौरान ब्रज की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं की झलक भी देखने को मिली।

पढ़ें :- Madurai Karthigai Deepam : मदुरई आज शाम 5 बजे जलेगा कार्तिगई दीपम, सिर्फ 50 श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति

अनंत अंबानी ने सबसे पहले श्री गिरिराज जी मुखारविंद मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की. इसके बाद उन्होंने गोवर्धन पर्वत, जिसे गिरिराज जी के नाम से भी जाना जाता है, की परिक्रमा शुरू की। परिक्रमा मार्ग पर स्थानीय कलाकारों ने कृष्ण लीला की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों में भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं को दर्शाया गया।

अनंत अंबानी ने कहा, “यहां आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। यह भगवान श्रीनाथजी की जन्मस्थली है। बचपन से ही मेरी इच्छा थी कि मैं गिरिराज जी की पूरी परिक्रमा करूं और भगवान के चरणों में दंडवत परिक्रमा करूं। ब्रजवासियों का बहुत-बहुत धन्यवाद।”

पढ़ें :- UP Bhojpuri Academy : UP सरकार ने भोजपुरी अकादमी में 5 नए सदस्य किए नामित, मजबूत होगी सांस्कृतिक और सामाजिक पहुंच 

इस अवसर पर श्री गिरिराज जी मुखारविंद मंदिर के पुजारी गणेश ने कहा, “अनंत अंबानी के गिरिराज जी आने से बहुत खुशी हुई है। उनके माता-पिता और दादा-दादी का गिरिराज जी से गहरा जुड़ाव रहा है। उन्होंने हमेशा यहां के सभी मंदिरों में दान और भेंट दी है। ईश्वर उनके परिवार को और अधिक ख्याति और समृद्धि प्रदान करे।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...