मैगी और नेस्कैफे जैसे लोकप्रिय ब्रांड बनाने वाली नेस्ले इंडिया को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की ओर से 36.36 लाख रुपये का डिमांड नोटिस मिला है। इसमें वर्ष 2012 से 2019 की अवधि के लिए 20 लाख रुपये से अधिक का हर्जाना भी शामिल है।
Nestle India EPFO Notice : मैगी और नेस्कैफे जैसे लोकप्रिय ब्रांड बनाने वाली नेस्ले इंडिया को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की ओर से 36.36 लाख रुपये का डिमांड नोटिस मिला है। इसमें वर्ष 2012 से 2019 की अवधि के लिए 20 लाख रुपये से अधिक का हर्जाना भी शामिल है।
कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में शुक्रवार को बताया कि ईपीएफओ के मैसूरु क्षेत्रीय कार्यालय ने कर्मचारी भविष्य निधि एवं विविध प्रावधान अधिनियम, 1952 की धारा 7क्यू और 14बी के तहत यह नोटिस जारी किया है।
नेस्ले इंडिया ने कहा, ”कंपनी को कर्मचारी भविष्य निधि के क्षेत्रीय कार्यालय से यह नोटिस प्राप्त हुआ। इसमें कुल 36,36,548 रुपये की मांग की गई है, जिसमें भविष्य निधि कोड के तहत वर्ष 2012 से 2019 की अवधि के लिए हर्जाने और जुर्माने के रूप में 20,09,516 रुपये शामिल हैं।”
EPF एक्ट की धारा 7Q के तहत, नियोक्ता (employer) को एक्ट के अंतर्गत देय राशि पर ब्याज देना होता है। वहीं, धारा 14B EPFO को यह अधिकार देती है कि अगर प्रोविडेंट फंड योगदान या अन्य वैधानिक बकाया राशि का भुगतान करने में चूक होती है, तो वह हर्जाने के रूप में जुर्माना वसूल सकता है। नेस्ले इंडिया देश की प्रमुख खाद्य और पेय (food and beverage) कंपनियों में से एक है।
इसके पोर्टफोलियो में मैगी, नेस्कैफे, किटकैट, मिल्कमेड और एवरीडे जैसे ब्रांड शामिल हैं। दोपहर के समय BSE पर नेस्ले इंडिया के शेयर 1317 रुपए पर मामूली गिरावट के साथ बंद हु, जो पिछले बंद भाव से 0.28 प्रतिशत कम है।