1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. 3.5 लाख की कार पर टूटे लोग, 32km माइलेज वाली कार की सेल में अचानक 254 फीसदी का उछाल

3.5 लाख की कार पर टूटे लोग, 32km माइलेज वाली कार की सेल में अचानक 254 फीसदी का उछाल

जब एंट्री-लेवल, छोटी और हैचबैक कार की बात आती है, तो लोगों की ज़ुबान पर सबसे पहला नाम Maruti Suzuki का आता है। इस सेगमेंट में मारुति का पोर्टफोलियो सबसे बड़ा है। हालांकि पिछले मई में मारुति की कई गाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन इसी दौरान देश की सबसे सस्ती कार की बिक्री में अचानक 254 फीसदी का उछाल आया।

By Harsh 
Updated Date

नई दिल्ली। जब एंट्री-लेवल, छोटी और हैचबैक कार की बात आती है, तो लोगों की ज़ुबान पर सबसे पहला नाम Maruti Suzuki का आता है। इस सेगमेंट में मारुति का पोर्टफोलियो सबसे बड़ा है। हालांकि पिछले मई में मारुति की कई गाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन इसी दौरान देश की सबसे सस्ती कार की बिक्री में अचानक 254 फीसदी का उछाल आया। हम Maruti S-Presso की बात कर रहे हैं । यह देश की सबसे सस्ती कार है, जिसकी शुरुआती कीमत सिर्फ़ 3.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। पिछले मई में कंपनी ने इस छोटी फैमिली कार की कुल 6388 यूनिट्स बेचीं। यह पिछले साल मई में बेची गई 1806 यूनिट्स से 254 फीसदी ज़्यादा है।

पढ़ें :- सनरूफ वाली टॉप 3 अफोर्डेबल कार की कीमत 9 लाख रुपये से कम, लिस्ट में है टाटा पंच

पिछले साल सितंबर में नए GST सुधार लागू होने के बाद, S-Presso ने अपनी ही ब्रांड की Alto K10 को पीछे छोड़ दिया। यह देश की सबसे सस्ती कार बन गई। S-Presso की शुरुआती कीमत 3.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जबकि इसके ऑटोमैटिक वैरिएंट की कीमत 4.75 लाख रुपये है। CNG वैरिएंट की कीमत 4.62 लाख रुपये है।

इस छोटी कार का पेट्रोल वैरिएंट 24.76 kmpl तक का माइलेज देता है और CNG वैरिएंट 32.73 km/kg तक का माइलेज देता है। Maruti S-Presso की लंबाई 3,565 mm, चौड़ाई 1,520 mm और व्हीलबेस 2,380 mm है। इस कार का ग्राउंड क्लीयरेंस 180 mm है। कार में डुअल एयरबैग, EBD के साथ ABS और रियर पार्किंग की सुविधा है। इसमें सेंसर, ESP और हिल होल्ड असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...