1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Bajaj Pulsar 125 : इस दिन लॉन्च होंगी Bajaj Pulsar 125 , कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे

Bajaj Pulsar 125 : इस दिन लॉन्च होंगी Bajaj Pulsar 125 , कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे

बजाज कंपनी अपनी नई बाइक पल्सर 125 और 150 को 24 अगस्त को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। दोनों मोटरसाइकिल को नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Bajaj Pulsar 125 : बजाज कंपनी अपनी नई बाइक पल्सर 125 और 150 को 24 अगस्त को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। दोनों मोटरसाइकिल को नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। युवा दिलों पर राज करने वाली नई पल्सर में डिजाइन, फ्रेम और फीचर्स के स्तर पर कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। खबरों के अनुसार, नई Pulsar 125 और Pulsar 150 डीलरशिप तक पहुंचना शुरू हो गई हैं और लॉन्च से पहले इनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।

पढ़ें :- Yamaha's new R2 : 27 अगस्त को होगी लॉन्च Yamaha की नई R2, इतनें रुपए देकर कराएं बुक

डिजाइन में बदलाव
नई मोटरसाइकिल में पहले के मुकाबले बड़ा हेडलाइट काउल दिया गया है। इसके अलावा फ्यूल टैंक को ज्यादा मस्कुलर डिजाइन मिला है। जबकि पीछे का हिस्सा पहले की तुलना में ज्यादा शार्प और स्लिम दिखाई देता है। सबसे बड़ा बदलाव मोटरसाइकिल के फ्रेम में किया गया है। नई Pulsar 125 और Pulsar 150 में नया फ्रेम दिया गया है। हालांकि, इसके बारे में पूरी जानकारी लॉन्च के समय ही सामने आएगी।

Pulsar 125 और Pulsar 150 में सबसे बड़े फीचर्स में से एक TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर हो सकता है। इससे Pulsar रेंज को इस सेगमेंट की ज्यादा मॉडर्न मोटरसाइकिलों के मुकाबले बेहतर तकनीकी पैकेज मिल सकता है।

नई Pulsar 125 में दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक, अलॉय व्हील्स, स्प्लिट सीट और आगे-पीछे LED टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं।

पढ़ें :- Maruti Suzuki's bumper offers : मारुति सुजुकी की कारों पर अगस्त में मिल रहा बंपर ऑफर्स , जानें डिस्काउंट
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...