1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. नसीरुद्दीन शाह पर फिर बरसे पीयूष मिश्रा, बोले- कैप्टन स्मित की बहादुरी पर चुप, LPU में भी बच्चों पर लाठियां चली, झारखंड नहीं पहुंचे..

नसीरुद्दीन शाह पर फिर बरसे पीयूष मिश्रा, बोले- कैप्टन स्मित की बहादुरी पर चुप, LPU में भी बच्चों पर लाठियां चली, झारखंड नहीं पहुंचे..

मुंबई के शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में नसीरुद्दीन शाह के पहुंचने के बाद अभिनेता पीयूष मिश्रा ने एक बार फिर उन पर सवाल खड़े किए हैं। पीयूष ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर शाह से कई दूसरे मुद्दों पर भी अपनी बात रखने को कहा। यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित किया गया था...

By Harsh 
Updated Date

डिजिटल, पर्दाफाश।  मुंबई के शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में नसीरुद्दीन शाह के पहुंचने के बाद अभिनेता पीयूष मिश्रा ने एक बार फिर उन पर सवाल खड़े किए हैं। पीयूष ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर शाह से कई दूसरे मुद्दों पर भी अपनी बात रखने को कहा। यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित किया गया था, जिसमें विशाल ददलानी समेत कई चर्चित चेहरे भी पहुंचे थे।

पढ़ें :- Video- जंतर-मंतर में प्रदर्शनकारियों को डिटेन करने आई बस, चाबी लेकर भागी महिला

‘स्मित मच्छार पर भी बोलिए’

पीयूष मिश्रा ने वीडियो में नसीरुद्दीन शाह को अपना पुराना जानकार बताते हुए सबसे पहले फ्लाईदुबई की उड़ान 1073 का जिक्र किया। उन्होंने कप्तान स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें भी इस घटना पर बोलना चाहिए और पायलट को बधाई देनी चाहिए। अलग-अलग रिपोर्टों में बचाए गए यात्रियों की संख्या 174 से 180 के बीच बताई गई है।

इसके बाद पीयूष ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में पुलिस द्वारा छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया । उन्होंने सवाल किया कि छात्र आंदोलनों पर पहले अपनी राय रखने वाले नसीरुद्दीन शाह ने इस मामले पर कोई संदेश क्यों नहीं दिया। तंज कसते हुए मिश्रा ने कहा नसीरुद्दीन शाह ने कहा था कि जितना नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) और FTII में नहीं सीखा, उतना इन बच्चों से सीखा है इसमें मिश्रा पूंछते है कि बच्चे कब से एक्टिंग टीचर हो गएं।

‘झारखंड में कविता नहीं, मदद चाहिए थी’

पढ़ें :- VIDEO : PM मोदी ने ‘सुपर हीरो’ कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, पायलट बोले- पढ़ रहा था हनुमान चालीसा , भगवान ने हमें बचाया

पीयूष ने झारखंड के छात्र आंदोलन का पुराना प्रसंग भी सामने रखा। उनका कहना है कि जब उन्होंने नसीरुद्दीन शाह से वहां के छात्रों की मदद के लिए संपर्क किया था, तब उन्हें एक पाकिस्तानी शायरा की नज्म भेजी गई थी। पीयूष ने तंज कसते हुए कहा कि वहां लोगों को कविता नहीं, बल्कि आटा, दाल, रोटी और खाने-पीने की मदद चाहिए थी।

वीडियो के आखिर में पीयूष ने साफ कहा कि अब नसीरुद्दीन शाह जब भी कोई सार्वजनिक बयान देंगे, तो वह उसका जवाब देंगे। दोनों अभिनेताओं के बीच छात्र आंदोलनों और सामाजिक मुद्दों को लेकर पहले भी सार्वजनिक तौर पर बयानबाजी हो चुकी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...