1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. बाहर से गैस सिलेंडर, अंदर शराब का पिटारा! बिहार में तस्करों का नया जुगाड़ देख पकड़ लेंगे माथा

बाहर से गैस सिलेंडर, अंदर शराब का पिटारा! बिहार में तस्करों का नया जुगाड़ देख पकड़ लेंगे माथा

बिहार के गोपालगंज में पुलिस ने शराब तस्करी के एक अनोखे तरीके का खुलासा किया है। तस्करों ने आम गैस सिलेंडर की शक्ल में शराब छिपाकर उसे दूसरे स्थान तक पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की जांच में पूरा खेल सामने आ गया।

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Bihar News: बिहार में 2016 से ही शराबबंदी लागू है बावजूद इसके, तस्कर शराब पहुंचाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। गोपालगंज में पुलिस को ऐसे ही एक मामले की जानकारी मिली, जिसमें शराब की खेप को सामान्य गैस सिलेंडर के भीतर छिपाकर ले जाने की कोशिश की जा रही थी। बाहर से सिलेंडर बिल्कुल आम नजर आ रहा था, जिससे पहली नजर में किसी को संदेह नहीं होता।

पढ़ें :- मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का शर्मा? ‘हमसफर’ की तस्वीर से शुरू हुई शादी की चर्चा

जांच के दौरान खुला पूरा राज

पुलिस को तस्करी की सूचना मिलने के बाद संदिग्ध वाहन और सामान की जांच शुरू की गई। इसी दौरान गैस सिलेंडर को लेकर शक हुआ। जब उसकी बारीकी से जांच की गई तो उसके अंदर शराब छिपाए जाने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने खेप को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

शराबबंदी के बीच तस्करों का नया तरीका

गोपालगंज में सामने आया यह मामला बताता है कि शराब की अवैध सप्लाई करने वाले लोग पुलिस की निगरानी से बचने के लिए किस तरह नए तरीके अपना रहे हैं। सामान्य घरेलू सामान की आड़ में शराब को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने की कोशिश की जा रही थी। हालांकि, पुलिस की जांच के दौरान तस्करों का यह तरीका काम नहीं आया।

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले में पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शराब की अवैध तस्करी के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।

गोपालगंज की इस कार्रवाई ने यह जरूर दिखा दिया कि तस्कर भले ही शराब छिपाने के लिए नया तरीका अपना लें, लेकिन जांच के दौरान उनकी एक छोटी सी चूक पूरा खेल खोल सकती है।

पढ़ें :- 9 दिन तक छाती पर कलश रखकर करती रहीं मां दुर्गा की आराधना, नवरात्रि खत्म होते ही महिला की मौत

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...