1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल से शेयर की भावुक तस्वीर; लिखा- ‘माई हमार दुनिया’

पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल से शेयर की भावुक तस्वीर; लिखा- ‘माई हमार दुनिया’

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। हालत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मां की तबीयत बिगड़ने की जानकारी खुद पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक भावुक तस्वीर शेयर कर दी। तस्वीर सामने आते ही उनके फैंस भी चिंता में पड़ गए और मां के जल्द स्वस्थ होने की कामना करने लगे।

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Pawan Singh Mother Health: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। हालत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पवन सिंह ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपनी मां की तबीयत की जानकारी दी और अस्पताल से उनके साथ एक भावुक तस्वीर शेयर की। तस्वीर सामने आने के बाद पवन सिंह के फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

पढ़ें :- Bigg Boss 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति को सलमान खान की वॉर्निंग- ‘बाप पर मत जाना!’

पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तस्वीर पोस्ट की है, उसमें उनकी मां अस्पताल के बेड पर लेटी नजर आ रही हैं। वहीं पवन सिंह उन्हें गले लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में अभिनेता के चेहरे पर मां की तबीयत को लेकर चिंता साफ नजर आती है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने बेहद छोटा लेकिन भावुक कैप्शन लिखा- ‘माई हमार दुनिया।’ पवन सिंह के इस कैप्शन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अपनी मां के कितने करीब हैं।

BJP MLC pawan singh

पवन सिंह कई मौकों पर अपनी मां के प्रति अपने लगाव का जिक्र कर चुके हैं। पारिवारिक आयोजनों से लेकर त्योहारों तक वह अपनी मां के साथ नजर आते रहे हैं। हाल ही में उनके नए रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के प्रोमो में भी वह मां के पैर दबाते दिखाई दिए थे। इस दौरान वह भावुक हो गए थे और अपनी मां को लेकर अपने गहरे जुड़ाव का जिक्र किया था।

अब मां की तबीयत बिगड़ने की खबर के बाद पवन सिंह की शेयर की गई तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा में है। हालांकि, उनकी मां की बीमारी या स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत मेडिकल जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल फैंस और चाहने वाले उनकी मां के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

पढ़ें :- Bhojpuri Bawaal : राधे मां की बड़ी भविष्यवाणी, बोलीं- पवन सिंह की 45 की उम्र में होगी तीसरी शादी, मिलेगी प्यार करने वाली पत्नी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...