पवन सिंह के अक्षरा सिंह को ‘बाबू-बच्चा’ कहने और उनसे माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में ज्योति अच्छे और वफादार पति की अहमियत बताती नजर आती हैं।
Viral Video: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी पत्नी ज्योति सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसमें वह अच्छे और वफादार जीवनसाथी की अहमियत बताती नजर आ रही हैं।
ज्योति सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी सहेलियों और बहन के साथ सिंदूर खेला करती नजर आ रही हैं। इसी दौरान बातचीत का रुख पति और शादी की तरफ मुड़ जाता है। तभी ज्योति कुछ ऐसा कहती हैं, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। वीडियो में ज्योति कहती हैं- “नहीं माता, अच्छा पति मिले, तभी लाल करना, वरना मैं ऐसी ठीक हूं।” यानी ज्योति की बातों से साफ झलकता है कि उनके लिए शादी से ज्यादा जरूरी एक अच्छा जीवनसाथी होना है।
अब उनकी इसी बात को दूसरे पति की इच्छा से जोड़कर देखा जा रहा है और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लेकिन मसला यहीं खत्म नहीं होता। वीडियो में आगे ज्योति कहती हैं कि पति भले ही पैसे वाला न हो, लेकिन उसका स्वभाव अच्छा होना चाहिए। वो ऐसा इंसान हो, जो रिश्ते की कद्र करे और अपनी पत्नी के प्रति वफादार रहे।
इसी बीच उनकी एक सहेली भी मजाकिया अंदाज में कहती है- “थूककर चाटने वाला ना हो।” यह सुनकर ज्योति और वहां मौजूद महिलाएं हंसने लगती हैं।हालांकि,ज्योति ने पवन सिंह का नाम लेकर कोई सीधा आरोप नहीं लगाया है, लेकिन उनके बयान को पवन सिंह से जोड़कर देखा जा रहा है।
पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी 6 मार्च 2018 को बलिया में हुई थी। समय के साथ दोनों के रिश्ते में तनाव की खबरें सामने आने लगीं। साल 2022 में ज्योति सिंह ने तलाक के लिए अदालत का रुख किया था। उन्होंने पवन सिंह पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न समेत कई आरोप लगाए थे, जबकि पवन सिंह ने इन आरोपों को खारिज किया है।
वहीं, हाल ही में पवन सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान अपनी एक्स गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री अक्षरा सिंह से माफी मांगी थी। उन्होंने अक्षरा को लेकर भावुक अंदाज में बात की और उनसे सॉरी कहा। उनके इस बयान के बाद भी भोजपुरी इंडस्ट्री में खूब चर्चा हुई थी। अब इसी बीच ज्योति सिंह का यह वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर पवन सिंह और ज्योति के रिश्ते को लेकर सवाल उठने लगे हैं।