1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. पवन सिंह ने तोड़ा पूरे परिवार और खानदान से नाता, मां और भाई को लेकर लिखा भावुक पोस्ट

पवन सिंह ने तोड़ा पूरे परिवार और खानदान से नाता, मां और भाई को लेकर लिखा भावुक पोस्ट

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित अभिनेता और गायक पवन सिंह एक बार फिर अपनी पारिवारिक जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई है, जिसमें उन्होंने अपने परिवार और खानदान से सभी तरह से संबंध तोड़ने की घोषणा की है। अभिनेता ने अपनी मां के साथ एक तस्वीर को शेयर किया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित अभिनेता और गायक पवन सिंह एक बार फिर अपनी पारिवारिक जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई है, जिसमें उन्होंने अपने परिवार और खानदान से सभी तरह से संबंध तोड़ने की घोषणा की है। अभिनेता ने अपनी मां के साथ एक तस्वीर को शेयर किया है।

पढ़ें :- Video- भोजपुरी स्टार पवन सिंह की कुंडा रामकथा के मंच पर हुई घोर बेइज्जती! राजा भैया ने भाजपा MLC से अचानक छीना माइक

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि, ”जब घर के चक्कर में पड़ जालें आदमी, सब वेद शास्त्र भुला जालें आदमी…” साथ ही लिखा, बर्दास्त का सीमा पार होने के बाद बहुत दुखी होके पोस्ट कर रहा हूं और आप सभी भोजपुरिया समाज से हाथ जोड़ के क्षमा चाहता हू। बता रहा हूं कि मेरा मेरे पूरे परिवार से और खानदान से आज और अभी से कोई रिश्ता नहीं है। हां जो मुझे पैदा कि है मेरी मां और मेरा सबसे बड़ा भाई रानू सिंह उसके लिए जब तक जिंदा हूं जान हाजिर है। आप सभी के परिवार का एक छोटा सा सदस्य पवन सिंह…

हालांकि, पवन सिंह ने अपनी पोस्ट में इस बात का कोई जिक्र नहीं किया है कि घर में ऐसा कौन सा विवाद हुआ, जिसने उन्हें इतना कठोर निर्णय लेने पर मजबूर कर दिया। वहीं, पवन सिंह के इस पोस्ट वायरल होने के बाद अटकलों का दौर शुरू हो गया है। उनके समर्थक और फैंस लगातार कमेंट कर इस फैसले के पीछे की वजह जानने की कोशिश कर रहे हैं।

पढ़ें :- कोरियन सिंगर ने गाया ‘लॉलीपॉप लागेलू,’ भोजपुरिया अंदाज देख झूम उठा IIT कानपुर का पूरा कैंपस
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...