मोकामा विधायक अनंत सिंह (Mokama MLA Anant Singh) अब बिहार विधानसभा से आगे राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखने की तैयारी में हैं। अनंत सिंह (Anant Singh) ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) नहीं लड़ने और लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) की तैयारी करने की बात कही है। उन्होंने नवादा संसदीय सीट (Nawada Parliamentary Seat) से चुनाव लड़ने की इच्छा भी जाहिर की है।
पटना। मोकामा विधायक अनंत सिंह (Mokama MLA Anant Singh) अब बिहार विधानसभा से आगे राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखने की तैयारी में हैं। अनंत सिंह (Anant Singh) ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) नहीं लड़ने और लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) की तैयारी करने की बात कही है। उन्होंने नवादा संसदीय सीट (Nawada Parliamentary Seat) से चुनाव लड़ने की इच्छा भी जाहिर की है।
अनंत सिंह (Anant Singh) के इस बयान को उनके राजनीतिक सफर में संभावित नए मोड़ के रूप में देखा जा रहा है। मोकामा की सियासत में वर्षों से दबदबा रखने वाले अनंत सिंह अब दिल्ली की राजनीति में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं। उन्होंने संकेत दिया है कि आगे विधानसभा चुनाव की तैयारी करने के बजाय उनका फोकस लोकसभा चुनाव पर रहेगा।
अनंत सिंह (Anant Singh) ने वर्ष 2005 में जदयू के टिकट पर मोकामा विधानसभा सीट (Mokama Assembly Constituency) से पहली बार जीत दर्ज कर अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। इसी साल हुए दूसरे विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने जीत हासिल की। इसके बाद 2010 में जदयू, 2015 में निर्दलीय, 2020 में राजद और 2025 में जदयू के टिकट पर चुनाव जीतकर वह मोकामा से छह बार विधायक बने।
वर्ष 2022 में उनकी विधायकी समाप्त होने के बाद मोकामा विधानसभा सीट (Mokama Assembly Constituency) पर हुए उपचुनाव में उनकी पत्नी नीलम देवी ने राजद के टिकट पर जीत दर्ज की थी। इस तरह मोकामा की राजनीति में अनंत सिंह (Anant Singh) और उनके परिवार का चुनावी प्रभाव लगातार बना रहा।अब नवादा से लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर अनंत सिंह (Anant Singh) ने अपने अगले राजनीतिक कदम को लेकर चर्चाएं तेज कर दी हैं। मोकामा की राजनीति से निकलकर राष्ट्रीय राजनीति में उनकी दावेदारी कितनी मजबूत होगी, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा। फिलहाल लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) लड़ने या किसी पार्टी से टिकट मिलने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।