1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Viral : मोकामा विधायक अनंत सिंह वीडियो कॉल पर खेसारी लाल यादव से की बात, बोले- आबो 25 के शादी में

Viral : मोकामा विधायक अनंत सिंह वीडियो कॉल पर खेसारी लाल यादव से की बात, बोले- आबो 25 के शादी में

बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) इन दिनों अपनी बेटी शिवांगी की शादी को लेकर चर्चा में हैं। 25 नवंबर को होने वाली इस शादी को भव्य बनाने की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। अनंत सिंह (Anant Singh) अपनी लाडली बेटी की शादी में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते। इस शादी में कई मशहूर हस्तियों के पहुंचने की चर्चा है।

By santosh singh 
Updated Date

पटना: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) इन दिनों अपनी बेटी शिवांगी की शादी को लेकर चर्चा में हैं। 25 नवंबर को होने वाली इस शादी को भव्य बनाने की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। अनंत सिंह (Anant Singh) अपनी लाडली बेटी की शादी में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते। इस शादी में कई मशहूर हस्तियों के पहुंचने की चर्चा है। इसी बीच भोजपुरी फिल्मों के मशहूर गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नाम भी सामने आया है। अनंत सिंह ने खुद वीडियो कॉल करके खेसारी लाल यादव को बेटी की शादी में आने का न्योता दिया है।

पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बाहुबली विधायक अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, बोले-'नीरज कुमार ने मुझे फंसाया'

अनंत सिंह (Anant Singh) का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वो भोजपुरी फिल्मों के मशहूर गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव को बेटी की शादी में आने का निमंत्रण दे रहे हैं। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav)  और अनंत सिंह (Anant Singh) के बीच वीडियो कॉल के जरिए बातचीत हुई है। अनंत सिंह ने भोजपुरी अभिनेता से कहा कि 25 को आबो..

खेसारी लाल और अनंत सिंह के बीच क्या बातचीत हुई

इस बातचीत के दौरान वीडियो कॉल पर दिख रहे खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) से अनंत सिंह (Anant Singh) कहते हैं, हां, 25 के आबो..इसपर खेसारी लाल यादव कहते हैं कि 25 को हमारे घर के सामने लड़की की शादी है तो हम दिन में आकर घूम जाएंगे। इसपर अनंत सिंह कहते हैं हां-हां। अगर 20 को छुट्टी है तो 20 को आबो..इसपर खेसारी लाल यादव कहते हैं कि दादा, हम एक कार्यक्रम में हैं पटना पहुंच कर आपको कॉल करते हैं। समस्तीपुर में एक कार्यक्रम में है तो हम उसी में पहुंचे हैं। रात में पूर्णिया में हैं। इसपर अनंत सिंह कहते हैं ठीक हैं।

शिवांगी की शादी पर क्या बोले भाई अभिषेक?

पढ़ें :- Video-मुझको राणा जी माफ करना गलती मारो से हो गई... बाहुबली अनंत सिंह ने नर्तकियों पर लुटाए नोट, लहराई बंदूकें

इधर अपनी बहन शिवांगी की शादी को लेकर मोकामा विधायक अनंत सिंह (Mokama MLA Anant Singh) के बेटे अभिषेक ने मीडिया से दो टूक बातचीत की है। अपनी बहन की शादी को लेकर अभिषेक ने कहा कि जितने लोग आना चाहते हैं, सबका हार्दिक स्वागत है और अभिनंदन है।

बहू लक्ष्मी की रूप है- बोले होने वाले ससुर

इधर अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी ऋषिकेश से तय हुई है। ऋषिकेश के पिता का नाम रणविजय सिंह और वो फोर्स में हैं। अभी वो दिल्ली में पोस्टेड हैं। अनंत सिंह अपनी बेटी की शादी में अपने दामाद को लग्जरी कार डिफेंडर गिफ्ट करने वाले हैं। वहीं विधायक के समधी अपनी बहू के लिए बिहटा में घर भी बनवा रहे हैं। रणविजय सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनको एक बेटा और एक बेटी है। उनके बेटे ऋषिकेश करीब 11 साल से अमेरिका में हैं। उन्होंने वहीं पढ़ाई की है और वहीं जॉब करते हैं। रणविजय सिंह ने बिहटा में बन रहे नए घऱ को लेकर कहा कि यह बहू के स्वागत के लिए है और वो लक्ष्मी की रूप होती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...