सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के सरेंडर करने वाले फैसले पर बाहुबली विधायक अनंत सिंह (MLA Anant Singh) की पहली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने जेडीयू के नवनिर्वाचित एमएलसी नीरज कुमार (Neeraj Kumar) पर फंसाने का गंभीर आरोप लगाया है।
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के सरेंडर करने वाले फैसले पर बाहुबली विधायक अनंत सिंह (MLA Anant Singh) की पहली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने जेडीयू के नवनिर्वाचित एमएलसी नीरज कुमार (Neeraj Kumar) पर फंसाने का गंभीर आरोप लगाया है।
सुप्रीम कोर्ट के झटके के बाद अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया
सरेंडर करेंगे
कोर्ट से बेल मिलेगा
न्यायालय पर उम्मीद है https://t.co/3KCCyzXZNm
पढ़ें :- Vande Mataram Row : वंदे मातरम के सभी छह छंद गाने की अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब, जानें क्या है पूरा विवाद?
— Shivam Kumar (@Shivamjournal) October 30, 2026
जेडीयू विधायक अनंत सिंह (JDU MLA Anant Singh) ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमको न्यायालय पर भरोसा है। हम कोर्ट में सरेंडर करेंगे, फिर से कोर्ट में अपील करेंगे। मुझे जेडीयू के नीरज कुमार (Neeraj Kumar) ने इस मामले में फंसाया है। मैं ये नहीं मानता कि सरकार ने फंसाया है। बता दें कि मोकामा विधायक अनंत सिंह (Mokama MLA Anant Singh) ने दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले (Dularchand Yadav murder case) में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के तरफ से उनकी जमानत रद्द किए जाने और 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश दिया है। अनंत सिंह ने पहले कहा था कि वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। इस पर अब उन्होंने कहा कि अगर ऐसा खेला होगा, तो संन्यास नहीं लेंगे। जनता मौका देगी, तो फिर चुनाव लड़ेंगे।
अनंत सिंह हमसे गद्दारी करके गए तो सरकार अच्छी थी, अब खुद आरोप लगा रहे हैं कि सरकार उनको फंसा रही है: तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव ने अनंत सिंह की पत्नी ने पहले सरकार पर फंसाने का आरोप लगाया था।
पढ़ें :- ‘प्रेस की आजादी पर हमला’: DPDP Act के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन
हमारे यहां से गद्दारी कर के गए थे तो सरकार अच्छी हो गई थी।
अब तो वही बताएंगे कैसी सरकार चल रही है https://t.co/xW3KITqFkO
— Sadan Singh (@SadanJee) October 30, 2026
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में मोकामा के विधायक अनंत सिंह को 1 दिसंबर तक सरेंडर करने के आदेश पर कहा कि अब उन लोगों का, न्यायालय का जो काम है वो कर रहे हैं। लेकिन अनंत सिंह की जब धर्मपत्नी ने आरोप लगाया था और अनंत सिंह ने खुद आरोप लगाया था कि उनको फंसाया गया है, सरकार फंसा रही है। फिर हमारे यहां से गद्दारी करके गए तो सरकार अच्छी हो गई थी। अब तो वही बताएंगे कैसी सरकार चल रही है?
नीरज कुमार, बोले- इसमें मेरी कोई भूमिका नहीं है, सरकार को बदनाम करने की है साजिश
अनंत सिंह का सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत रद्द मामले पर नीरज कुमार का बयान .!
इस मामले में मेरी कोई भूमिका नहीं है. याचिकाकर्ता मैं नहीं, बल्कि दुलारचंद यादव के परिवार के सदस्य हैं. न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है. सरकार की इसमें कोई भूमिका नहीं है. सरकार को बदनाम करने की साजिश है.
#NeerajKumar #anantsingh
— Mukesh singh (@Mukesh_Journo) October 30, 2026
बाहुबली विधायक अनंत सिंह (MLA Anant Singh) के सुप्रीम कोर्ट के तरफ से जमानत रद्द मामले पर जेडीयू के नवनिर्वाचित एमएलसी नीरज कुमार (Neeraj Kumar) ने कहा कि इस मामले में मेरी कोई भूमिका नहीं है। याचिकाकर्ता मैं नहीं, बल्कि दुलारचंद यादव के परिवार के सदस्य हैं। न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। सरकार की इसमें कोई भूमिका नहीं है। सरकार को बदनाम करने की साजिश है। न्यायपालिका के फ़ैसले पर कोई टिप्पणी नहीं है।