IND vs NZ 2nd Test : क्राइस्टचर्च टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने मैच में पूरी तरह अपनी पकड़ बना ली है। स्टंप्स की घोषणा तक मेजबान का दूसरी पारी में 133/3 रन रहा। पहली पारी में 110 रनों की बढ़त के बदौलत उन्होंने 243 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। लेकिन, भारतीय फैंस के लिए सबसे टेंशन वाली बात यह है कि भारत ने अब तक न्यूजीलैंड में 200 से ज्यादा का सफल रनचेज़ नहीं किया है।

क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में अब तक के रिकॉर्ड में नजर डालें तो इस मैदान पर चौथी पारी में सबसे बड़ा सफल रन चेज 285 रन है, जो न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ 2023 में किया था। इस मैदान पर 300 या उससे अधिक का लक्ष्य कभी चेज नहीं हुआ है। भारत की बात करें तो न्यूजीलैंड की धरती पर भारतीय टीम ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा सफल रन चेज 200 रन रहा है। भारत ने फरवरी 1968 में डुनेडिन टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथी पारी में 200 रन का लक्ष्य हासिल करके 5 विकेट से जीट दर्ज़ की थी। उस मैच में अजित वाडेकर ने 71 रन बनाए थे।
न्यूज़ीलैंड में किसी टेस्ट मैच की चौथी पारी में सबसे बड़ा स्कोर 457/6 (163.3 ओवर में) है, जो पिछले साल इसी मैदान पर वेस्टइंडीज़ ने बनाया था। इस देश में सफलतापूर्वक हासिल किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य 345 रन है, जिसे 1969 में ऑकलैंड में वेस्टइंडीज़ ने हासिल किया था। 21वीं सदी में सबसे बड़ा सफल पीछा न्यूज़ीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ 285 रन बनाकर किया है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 2023 और 2024 में मेज़बान टीम के खिलाफ क्रमशः 279 रन का लक्ष्य हासिल किया – ये दोनों ही मैच इसी मैदान पर खेले गए थे।
खेल के दो पूरे दिन बचे हैं, ऐसे में यह एक बहुत अच्छी स्थिति है। हालांकि, मंगलवार को बारिश की संभावना है, जिसे ध्यान में रखते हुए मेजबान टीम कल अपनी पारी घोषित करने का फैसला ले सकती है। ऐसे में भारत के लिए इतिहास रचने के मौके के साथ सीरीज बचाने की भी चुनौती होने वाली है।