1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मोहम्मद शमी ने की मुलाकात, राजनीति की पिच पर उतरने की अटकलें तेज

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मोहम्मद शमी ने की मुलाकात, राजनीति की पिच पर उतरने की अटकलें तेज

टीम इंडिया के क्रिकेटर मोहम्मद शमी (Indian cricketer Mohammed Shami) ने रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (BJP national president Nitin Navin) से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कुंवर बासित अली (BJP Minority Morcha President Kunwar Basit Ali) भी मौजूद रहे।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। टीम इंडिया के क्रिकेटर मोहम्मद शमी (Indian cricketer Mohammed Shami) ने रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (BJP national president Nitin Navin) से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कुंवर बासित अली (BJP Minority Morcha President Kunwar Basit Ali) भी मौजूद रहे। इस मुलाकात की तस्वीर सामने आई है, जिसमें मोहम्मद शमी  (Mohammed Shami) , नितिन नवीन और कुंवर बासित अली  एक साथ नजर आ रहे हैं।

पढ़ें :- विपक्ष पर बरसे CM योगी ,बोले- यूपी में अब कट्टा-बम नहीं बनता, युवा खुद लिख रहे हैं अपनी तकदीर

पढ़ें :- परिसीमन बिल के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई का नेतृत्व करने खुद उतरीं सोनिया गांधी, स्टालिन और शरद पवार को मनाने चेन्नई-मुंबई जाएंगी

मीडिया रिपोर्ट्स रिपोर्ट के मुताबिक शमी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो सकते हैं। माना जा रहा है कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में शमी को बीजेपी की तरफ से उम्मीदवारी मिल सकती है। शमी के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा इसलिए भी हो रही है कि क्योंकि उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से दिल्ली में मुलाकात की है। रिपोर्ट के मुताबिक शमी को बीजेपी में अल्पसंख्यक मोर्चे में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

अब राजनीति की पिच पर डेब्यू के मूड में हैं शमी

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब शमी की राजनीति के मैदान पर उतरने की चर्चा हो रही है। इससे पहले सितंबर महीने में शमी और जयंत चौधरी की मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के बाद भी शमी के राजनीति में आने का खूब शोर मचा था। हालांकि, उस दौरान ये भी कहा गया था कि शमी खुद राजनीति में नहीं आएंगे बल्कि उनके परिवार का कोई सदस्य चुनावी मैदान में उतर सकता है, लेकिन जिस तरह से शमी बीजेपी अध्यक्ष से मिले हैं उससे ऐसा लगा रहा है कि वह खुद ही अब राजनीति की पिच पर डेब्यू के मूड में हैं।

जयंत चौधरी से मुलाकात कर चुके है शमी

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की हालिया मुलाकातों ने सियासी गलियारों में चर्चाओं को तेज कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात से पहले शमी ने राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से भी मुलाकात की थी। इन मुलाकातों के बाद शमी के राजनीति में उतरने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

पढ़ें :- इन्हें 'वोट चोरी' पर विपक्ष, युवा और GenZ ने घेर लिया तो अब इन्होंने Delimitation bill का निकाला लिया नया प्लान: राहुल गांधी

दरअसल, जयंत चौधरी ने मोहम्मद शमी के साथ मुलाकात की तस्वीर अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा की थी। उन्होंने शमी जैसे महान क्रिकेटर से मिलना सुखद अनुभव बताया था। इस मुलाकात के बाद अमरोहा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सियासी हलकों में चर्चाएं शुरू हो गईं।

अमरोहा के रहने वाले हैं शमी

मोहम्मद शमी   (Mohammed Shami) मूल रूप से अमरोहा के सहसपुर अलीनगर के रहने वाले हैं। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर उनके या उनके परिवार के किसी सदस्य के राजनीति में आने की चर्चाएं चल रही हैं। दिल्ली में जयंत चौधरी से हुई मुलाकात ने इन अटकलों को और हवा दे दी।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...