1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. रणबीर कपूर की फिल्म रामायण कब आएगी ओटीटी पर? निर्माता नामित मल्होत्रा ने दिया बड़ा अपडेट

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण कब आएगी ओटीटी पर? निर्माता नामित मल्होत्रा ने दिया बड़ा अपडेट

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) स्टारर 'रामायण' बॉक्स ऑफिस ('Ramayana'  Box Office) पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 24 दिन हो चुके हैं, लेकिन इसकी कमाई की रफ्तार अभी भी बनी हुई है। इसी बीच फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने इसके ओटीटी रिलीज (OTT Release) को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) स्टारर ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस (‘Ramayana’  Box Office) पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 24 दिन हो चुके हैं, लेकिन इसकी कमाई की रफ्तार अभी भी बनी हुई है। इसी बीच फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने इसके ओटीटी रिलीज (OTT Release) को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

पढ़ें :- 'ब्रह्मास्त्र 2' पर अयान मुखर्जी का बड़ा खुलासा, बोले- पहले पार्ट में रह गई थीं कुछ खामियां, अब होगी और बेहतरीन कहानी

उन्होंने साफ किया है कि फिलहाल फिल्म के ओटीटी रिलीज (OTT Release)  को लेकर न तो कोई डील की गई है और न ही जल्द इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने की योजना है। नमित चाहते हैं कि दर्शक फिल्म के विजुअल्स और संगीत का अनुभव बड़े पर्दे पर ही करें।

क्या बोले नमित मल्होत्रा?

एक इंटरव्यू में नमित मल्होत्रा ने फिल्म की ओटीटी रिलीज (OTT Release) , आगे के पार्ट्स और थिएटर में फिल्म देखने को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि फिल्म ओटीटी पर आएगी जरूर, लेकिन इसके लिए दर्शकों को अभी कई महीने इंतजार करना होगा। नमित ने कहा कि ओटीटी को लेकर बातचीत चल रही है। निर्माता ने आगे कहा कि वह हमेशा चाहते थे कि दर्शक इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखें और इसके संगीत व विजुअल्स को महसूस करें।

नहीं हुई ओटीटी के लिए कोई डील

पढ़ें :- दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताया बदतमीज! बोलीं- 'ना बात करने की तमीज, साथ काम करना बुरे सपने जैसा....

नमित के मुताबिक, फिल्म ओटीटी पर कई महीनों बाद ही आएगी। अभी इसके लिए कोई जल्दबाजी नहीं है और उन्होंने फिल्म को किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने के लिए नहीं बेचा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनकी यही राय है कि दर्शकों को फिल्म थिएटर में देखनी चाहिए। ओटीटी पर फिल्म बाद में आएगी, लेकिन अभी इसके लिए कोई डील नहीं हुई है और न ही निकट भविष्य में ऐसी डील करने का इरादा है।

कितनी हुई ‘रामायण’ की कमाई?

‘रामायण’ ने रिलीज के चौथे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है।

फिल्म का 24वें दिनों में भारत में नेट कलेक्शन 1,015.20 करोड़ रुपए हो चुका है।

विदेशों में फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,814.55 करोड़ रुपए हो गया है।

पढ़ें :- विदेशों में भी गूंज रहा 'जय श्रीराम', रामायण का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, कमाई का आंकड़ा पहुंचा ₹1,500 करोड़ के पास

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...