1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. ‘आपका खोया फोन वापस मिल सकता है…’ PM मोदी ने ‘मन की बात’ में भारत सरकार के खास ऐप का किया जिक्र

‘आपका खोया फोन वापस मिल सकता है…’ PM मोदी ने ‘मन की बात’ में भारत सरकार के खास ऐप का किया जिक्र

नई दिल्ली : पीएम नरेंद्र मोदी ने हर बार की तरह आज महीने के आखिरी रविवार को 'मन की बात' के 140वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत सरकार के 'संचार साथी' ऐप का जिक्र किया। पीएम मोदी के अनुसार, 'संचार साथी' ऐप मोबाइल यूजर्स को साइबर ठगी को नाकाम करने और खोये फोन को वापस पाने में मददगार साबित हुआ है।

By Abhimanyu 
Updated Date

नई दिल्ली : पीएम नरेंद्र मोदी ने हर बार की तरह आज महीने के आखिरी रविवार को ‘मन की बात’ के 140वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत सरकार के ‘संचार साथी’ ऐप का जिक्र किया। पीएम मोदी के अनुसार, ‘संचार साथी’ ऐप मोबाइल यूजर्स को साइबर ठगी को नाकाम करने और खोये फोन को वापस पाने में मददगार साबित हुआ है।

पढ़ें :- मोकामा विधायक अनंत सिंह अब लोकसभा चुनाव में ठोकेंगे ताल, जानें किस सीट पर है इनकी नजर?

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, “मेरे प्यारे देशवासियो, जरा सोचिए आपका मोबाइल फोन कहीं खो जाए तो कितनी परेशानी होती है। मोबाइल में आपके कॉन्टैक्ट्स हैं, फोटोज हैं, जरूरी डॉक्यूमेंट्स हैं, और, न जाने कितनी जरूरी जानकारियां भी हैं। एक बार फोन खो जाए, तो उसे वापस पाने की उम्मीद भी धीरे-धीरे कम होने लगती है लेकिन अब ऐसा नहीं है। आपका खोया हुआ मोबाइल फोन आपको वापिस मिल सकता है, और इसमें भारत सरकार का डिजिटल प्लेटफॉर्म आपकी बहुत बड़ी मदद कर सकता है। उस प्लेटफॉर्म का नाम है ‘संचार साथी’।

उन्होंने आगे कहा, “अब तक ‘संचार साथी’ के पोर्टल पर 30 करोड़ से ज्यादा विजिट हो चुकी हैं। करीब 3 करोड़ बार इसका एप डाउनलोड किया जा चुका है। साथियो ‘संचार साथी’ से हमारा बैंक, पेमेंट apps, टेलीकॉम कंपनियां और पुलिस समेत 1600 से ज्यादा संस्थान जुड़े हुए हैं। इससे साइबर ठगी के कई प्रयासों को समय रहते नाकाम करने में मदद मिल रही है। इस व्यवस्था की मदद से अब तक 5 हजार करोड़ रूपये से ज्यादा के संभावित नुकसान को रोका गया है।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...