Kunda Ramkatha News : भोजपुरी स्टार पवन सिंह किसी कार्यक्रम में जाएं और कोई विवाद खड़ा न हो, ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है। ताजा मामला यूपी के प्रतापगढ़ के कुंडा में स्थानीय विधायक और जनसत्ता दल के प्रमुख रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की ओर से आयोजित भव्य रामकथा का है। जहां पर खुले मंच पर भाजपा एमएलसी पवन सिंह का अपमान किए जाने के आरोप लग रहे हैं।

दरअसल, कुंडा में रामकथा बागेश्वर धाम के प्रमुख और कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री कह रहे हैं। जिसे सुनने के लिए कई राजनीतिक हस्तियां, कलाकार और लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर रामकथा के मंच का एक वीडियो काफी सुर्खियों में है। जिसमें धार्मिक आयोजन के दौरान भोजपुरी सुपर स्टार और भाजपा एमएलसी पवन सिंह से राजा भैया अचानक माइक छीन लेते हैं।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि मंच पर राजा भैया, पवन सिंह के साथ खड़े और पवन कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से आशीर्वाद ले रहे हैं। इस दौरान राजा भैया, भोजपुरी स्टार को माइक पकड़ाते हैं। तभी राजा भैया पीछे मुड़कर मंच पर धनंजय सिंह को चढ़ते हुए देखते हैं और वह तुरंत पवन सिंह के हाथ से माइक छीन लेते हैं। इसके बाद पवन सिंह के चेहरे के हाव-भाव देखने वाले हैं। कुछ यूजर्स इसे भोजपुरी स्टार का अपमान भी बता रहे हैं।