दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपने पॉपुलर 110सीसी स्कूटर प्लेजर प्लस में एक नया एक्वा ग्रे कलर ऑप्शन पेश किया है। वहीं इेसेक वेरियंट की बात करें तो यह नया कलर स्कूटर के वीएक्स और जेडएक्स वेरिएंट के साथ उपलब्ध है।
Hero Pleasure Plus Scooter : दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपने पॉपुलर 110सीसी स्कूटर प्लेजर प्लस में एक नया एक्वा ग्रे कलर ऑप्शन पेश किया है। वहीं इेसेक वेरियंट की बात करें तो यह नया कलर स्कूटर के वीएक्स और जेडएक्स वेरिएंट के साथ उपलब्ध है।
कीमत
Hero Pleasure Plus Scooter की कीमत क्रमशः 72,779 रुपये और 77,162 रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है।
प्रीमियम लुक
इस नए कलर के जुड़ने से स्कूटर को एक फ्रेश और प्रीमियम लुक मिला है, लेकिन इसके मेकेनिकल स्पेसिफिकेशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
इंजन
मैकेनिकल तौर पर Hero Pleasure Plus में कोई बदलाव नहीं किया गया है. स्कूटर में पहले वाला ही 110.9cc सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 8.15 PS की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ CVT गियरबॉक्स दिया गया है।
फीचर्स
वहीं सस्पेंशन, ब्रेकिंग सिस्टम और बाकी फीचर्स भी पहले जैसे ही हैं. यानी अगर आप इसे खरीदते हैं, तो आपको नया और स्टाइलिश लुक जरूर मिलेगा, लेकिन इसकी परफॉर्मेंस में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।