1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. MG Hector Hawk :  MG हेक्टर हॉक फुल चार्ज पर 530 किमी रेंज, जल्द लॉन्च होगी

MG Hector Hawk :  MG हेक्टर हॉक फुल चार्ज पर 530 किमी रेंज, जल्द लॉन्च होगी

भारतीय ऑटो बाजार में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारों की   प्रतिस्पर्धा तेज हो गई है। इसी क्रम में MG Motor अपनी नई फ्लैगशिप SUV Hector Hawk को 28 अगस्त को लॉन्च करने जा रही है। यह मौजूदा MG Hector का नया वेरिएंट नहीं होगी।

By अनूप कुमार 
Updated Date

MG Hector Hawk : भारतीय ऑटो बाजार में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारों की   प्रतिस्पर्धा तेज हो गई है। इसी क्रम में MG Motor अपनी नई फ्लैगशिप SUV Hector Hawk को 28 अगस्त को लॉन्च करने जा रही है। यह मौजूदा MG Hector का नया वेरिएंट नहीं होगी। यह MG के नए प्लेटफॉर्म पर तैयार होने वाली पहली कार होगी और इसमें यूजर्स को EV और Plug-in Hybrid (PHEV) दोनों पावरट्रेन का ऑप्शन मिलेगा।

पढ़ें :- Ather 450X Overtones Series : नेपाल में एथर का न्यू स्कूटर लॉन्च, जानें प्रीमियम फीचर्स और रेंज

पावरट्रेन और रेंज
इंजन और पावरट्रेन की बात करें तो नई Hector Hawk का Plug-in Hybrid वेरिएंट इस SUV की सबसे बड़ी खासियत माना जा रहा है।
वहीं इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जिसे खास तौर पर बेहतर माइलेज और ज्यादा फ्यूल कैपेसिटी के लिए ट्यून किया गया है।

बैटरी
इसके साथ 20.5kWh की बैटरी और एक इलेक्ट्रिक मोटर भी मिलेगी। यह पूरा सिस्टम मिलकर करीब 195hp की पावर और 230Nm का टॉर्क जनरेट करेगा. यानी ड्राइविंग के दौरान कार को अच्छी परफॉर्मेंस के साथ बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी भी मिलेगी।

रेंज
इस Plug-in Hybrid मॉडल की सबसे बड़ी पावर इसकी इलेक्ट्रिक रेंज होगी. कंपनी के मुताबिक, यह SUV एक बार फुल चार्ज होने के बाद करीब 125 किलोमीटर तक केवल बैटरी की मदद से चल सकेगी।

हालांकि, इस बैटरी को समय-समय पर चार्ज करना होगा, क्योंकि Plug-in Hybrid कारें बाहर से चार्ज की जाती हैं। Hector Hawk की 125 किलोमीटर की इलेक्ट्रिक रेंज इसी तकनीक का सबसे बड़ा फायदा मानी जा रही है।

पढ़ें :- देश की सबसे पसंदीदा बनी फिर ये बाइक.., Apache-Bullet की भी बल्ले-बल्ले

वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी
इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, 360 डिग्री कैमरा, पावर्ड टेलगेट, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलने की उम्मीद है। यानी यह SUV तकनीक, आराम और सुविधा के मामले में कंपनी की सबसे खास पेशकशों में शामिल होगी।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...