1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. यूक्रेन में आम नागरिक पर रूसी ड्रोन से हमला, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताया, ‘बड़ा युद्ध अपराध’

यूक्रेन में आम नागरिक पर रूसी ड्रोन से हमला, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताया, ‘बड़ा युद्ध अपराध’

यूक्रेन के शहर खेरसॉन से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां सड़क किनारे सब्जियां बेच रहे एक नागरिक पर रूसी ड्रोन द्वारा सीधे हमला किया गया। यूक्रेन के राष्ट्रपति 'वोलोडिमिर जेलेंस्की' ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इसे रूस का एक और गंभीर 'युद्ध अपराध' बताया है।

By Sushil Sah 
Updated Date

कीव। यूक्रेन के शहर खेरसॉन से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां सड़क किनारे सब्जियां बेच रहे एक नागरिक पर रूसी ड्रोन द्वारा सीधे हमला किया गया। यूक्रेन के राष्ट्रपति ‘वोलोडिमिर जेलेंस्की’ ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इसे रूस का एक और गंभीर ‘युद्ध अपराध’ बताया है।

पढ़ें :- यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर रूसी मिसाइल हमले में केरल के नाविक 'अखिल जोयन' सहित चार भारतीयों की मौत, दो महीने बाद होनी थी 'अखिल' की शादी

जानबूझकर आम नागरिकों को बनाया जा रहा निशाना

राष्ट्रपति ‘जेलेंस्की’ ने एक्स (X) पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि रूसी ड्रोन ने जानबूझकर खेरसॉन में एक आम नागरिक का पिछा करते हुए उसपर विस्फोटकों से हमला कर दिया। यूक्रेन ने ऐसे हमलों को रूस की ‘ह्यूमन सफारी’ (Drone Safari) का हिस्सा बताया है। अधिकारियों के मुताबिक, रूसी ऑपरेटर्स कैमरों से लैस ‘फर्स्ट-पर्सन व्यू’ ड्रोनों के जरिए आम नागरिकों को ढूंढ-ढूंढकर निशाना बना रहे हैं ताकि जनता में डर का माहौल पैदा किया जा सके।

घटना का विवरण

इस घटना में सब्जी विक्रेता की पहचान ‘यूरी’ (Yurii) के रूप में हुई है। स्थानीय मीडिया को दी गई जानकारी के मुताबिक, यूरी ने बताया कि जब उनपर हमला हुआ तब वह उस समय अपनी दुकान पर काम कर रहे थे। उन्होंने स्थिति को स्पष्ट करने की कोशिश की, लेकिन ड्रोन उनकी दिशा में ही आता गया। जब उन्होंने सुरक्षित स्थान की ओर जाने की कोशिश की, तो उनके वाहन के पास एक विस्फोट हुआ।रिपोर्टों के मुताबिक, इस हमले में यूरी और उनके परिवार के सदस्य प्रभावित हुए और उन्हें चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है। इस घटना ने क्षेत्र में आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर से चिंताजनक स्थिति पैदा कर दी हैं।

यूक्रेन की वैश्विक समुदाय से अपील

यूक्रेन के विदेश मंत्री ‘एंड्री सिबीहा’ ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे नागरिकों की सुरक्षा के खिलाफ एक अभियान बताया है। इसके अलावा यूक्रेन ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस स्थिति पर ध्यान देने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने की अपील की है। संयुक्त राष्ट्र (UN) की रिपोर्टों के मुताबिक, अग्रिम मोर्चे के इलाकों में ड्रोन के उपयोग के कारण आम जनता के लिए खतरा ज्यादा बढ़ गया है। हालांकि, इसकी कोई भी आधिकारिक पुष्टि रूसी पक्ष ने अपनी ओर से नहीं की है।

पढ़ें :- यूक्रेन ने रूस के नोवोरोस्सिय्स्क में प्रमुख तेल टर्मिनल पर किया बड़ा हमला, हुआ बड़ा नुकसान

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...