1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. कीव में मिसाइल अलर्ट के बाद भीषण धमाके, रूस ने दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

कीव में मिसाइल अलर्ट के बाद भीषण धमाके, रूस ने दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

रूसी मिसाइलों के भीषण हमलों से यूक्रेन की राजधानी कीव एक बार फिर से दहल उठी है। यूक्रेनी वायुसेना द्वारा पूरे शहर में हवाई हमले की चेतावनी जारी किए जाने के तुरंत बाद कीव के कई इलाके एक के बाद एक धमाकों से गूंज उठे। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, रूस ने इस हमले में बेहद घातक बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया है।

By Sushil Sah 
Updated Date

कीव। रूसी मिसाइलों के भीषण हमलों से यूक्रेन की राजधानी कीव एक बार फिर से दहल उठी है। यूक्रेनी वायुसेना द्वारा पूरे शहर में हवाई हमले की चेतावनी जारी किए जाने के तुरंत बाद कीव के कई इलाके एक के बाद एक धमाकों से गूंज उठे। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, रूस ने इस हमले में बेहद घातक बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया है।

पढ़ें :- मौसम विभाग ने दी उत्तर प्रदेश और बिहार सहित 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान और गुजरात में मानसून सुस्त

बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना

सैन्य अधिकारियों का कहना है कि रूस ने कीव परलगभग 6 से 8 संशोधित S-400 या अन्य बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। इन मिसाइलों की गति के कारण एयर डिफेंस सिस्टम को सक्रिय होने और नागरिकों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचने के लिए बहुत कम समय मिल पाता है। कीव के मेयर ‘विटाली क्लिट्स्को’ ने बताया कि दक्षिण कीव के होलोसीवस्की जिले के गोदामों में मिसाइलें गिरने से भीषण आग लग गई। वहीं डार्नित्सकी जिले में मिसाइल का मलबा गिरने से ​बहुत से आवासीय संपत्तियों के साथ-साथ वाहनों को भी भारी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब यूक्रेन अपने पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम के लिए इंटरसेप्टर मिसाइलों की भारी कमी से जूझ रहा है। इसके वजह से इन घातक बैलिस्टिक हमलों को हवा में पूरी तरह नाकाम करना मुश्किल हो रहा है।

रणनीतिक टाइमिंग

सूत्रों के मुताबिक, यह हमला पेरिस में यूक्रेन के सहयोगियों की ‘कोएलिशन ऑफ द विलिंग’ जहां यूक्रेन के लिए एंटी-बैलिस्टिक क्षमताओं को मजबूत करने पर चर्चा की गई थी, के बैठक के ठीक बाद हुआ है। हांलाकि, कीव प्रशासन ने Emergency services को अलर्ट पर रखा है और नागरिकों को हमलों के दौरान सुरक्षित ठिकानों में रहने की अपील की है।

पढ़ें :- ईरान ने की UAE के तेल टैंकरों पर मिसाइल हमला, 1 भारतीय नाविक की मौत, 8 अन्य घायल

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...