1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Budh Gochar 2026 : ग्रहों के राजकुमार बुध देव करेंगे गोचर, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Budh Gochar 2026 : ग्रहों के राजकुमार बुध देव करेंगे गोचर, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

ग्रह मंडल के राजकुमार बुध देव मिथुन से निकलकर कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में बुधदेव को बुद्धि, बातचीत, पढ़ाई, कारोबार, धन और सोच-विचार का मुख्य कारक माना गया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Budh Gochar 2026: ग्रह मंडल के राजकुमार बुध देव मिथुन से निकलकर कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में बुधदेव को बुद्धि, बातचीत, पढ़ाई, कारोबार, धन और सोच-विचार का मुख्य कारक माना गया है। बुध ने 5 अगस्त 2026 की शाम को चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश कर लिया है। बुध का यह गोचर आगामी 22 अगस्त तक यानी इसी स्थिति में रहने वाला है।

पढ़ें :- Mangal Gochar 2026 : ग्रहों के सेनापति मंगल का नीच राशि में गोचर! 18 सितंबर से इन राशियों को मिलेगी चुनौती

मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर पारिवारिक जीवन में ढेरों खुशियां लेकर आया है। यदि पिछले कुछ समय से भूमि, भवन, वाहन या संपत्ति से जुड़ा कोई मामला अटका हुआ था, तो इस अवधि में उसमें तेजी आ सकती है।

वृषभ राशि (Taurus)
बुधदेव आपकी राशि से तीसरे भाव में आ रहे हैं। इससे आपकी बातचीत का अंदाज इतना प्यारा हो जाएगा कि मीटिंग, इंटरव्यू और व्यापारिक सौदों में आप सामने वाले का दिल जीत लेंगे। छोटी यात्राएं और नए लोगों से मेल-जोल बढ़ाना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा।

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए बुध का कर्क राशि में गोचर पार्टनरशिप के कामों में बंपर लाभ दिला सकता है। दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

पढ़ें :- Ganesh Chaturthi Jap : गणेश चतुर्थी पर करें इन मंत्रों का जप , विघ्न-बाधाओं से मिल सकती है मुक्ति
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...