1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. Jhansi News : अतीक अहमद के बेटे आबान समेत दो की सड़क हादसे में मौत, तीन घायल, झांसी जेल में बंद भाई अली से आ रहा था मिलने 

Jhansi News : अतीक अहमद के बेटे आबान समेत दो की सड़क हादसे में मौत, तीन घायल, झांसी जेल में बंद भाई अली से आ रहा था मिलने 

अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के बेटे आबान समेत दो लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी लोग प्रयागराज से झांसी जेल (Jhansi Jail) अली अहमद (Ali Ahmed) से मिलने आ रहे थे। झांसी के थाना पूंछ इलाके में हाईवे पर उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई और हादसा हो गया।

By santosh singh 
Updated Date

झांसी। अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के बेटे आबान समेत दो लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी लोग प्रयागराज से झांसी जेल (Jhansi Jail) अली अहमद (Ali Ahmed) से मिलने आ रहे थे। झांसी के थाना पूंछ इलाके में हाईवे पर उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई और हादसा हो गया। अली को प्रयागराज के नैनी जेल (Naini Jail) से 1 अक्तूबर 2025 को झांसी जेल शिफ्ट किया गया था। तभी से वह यही बंद है।

पढ़ें :- अतीक अहमद के बेटे उमर अहमद के काफिले की 30 गाड़ियों पर FIR, टोल बैरियर तोड़ने और कर्मचारियों को धमकाने का आरोप

कार में सवार प्रयागराज के फटवा निवासी 28 वर्षीय अहजम पुत्र मोहम्मद फारुख, 30 वर्षीय मोहम्मद जैद पुत्र जावेद अहमद, 24 वर्षीय उमर पुत्र अरसद, आबान अहमद (Aban Ahmed) पुत्र अतीक अहमद (Atiq Ahmed) एवं सोनू खान झांसी आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में थाना पूंछ इलाके के खिल्ली गांव के पास हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के बेटे आबान एवं सोनू खान की मौत हो गई है। अन्य तीन लोगों को नाजुक हाल में झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...