Satish Chandra Sharma's statement : माफिया अतीक अहमद को लेकर एक बार फिर यूपी की सियासत गरमाने लगी है। योगी सरकार में खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने हाल ही में पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव और अतीक अहमद को लेकर बड़ा बयान दिया है। मंत्री ने कहा कि मुलायम सिंह यादव अतीक अहमद के कुत्ते को सहलाने का काम करते थे। उन्होंने उसे सजा दिलाने का काम नहीं किया। इस बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Satish Chandra Sharma’s statement : माफिया अतीक अहमद को लेकर एक बार फिर यूपी की सियासत गरमाने लगी है। योगी सरकार में खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने हाल ही में पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव और अतीक अहमद को लेकर बड़ा बयान दिया है। मंत्री ने कहा कि मुलायम सिंह यादव अतीक अहमद के कुत्ते को सहलाने का काम करते थे। उन्होंने उसे सजा दिलाने का काम नहीं किया। इस बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, बाराबंकी में खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा दरियाबाद के बालाजी मंदिर में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को लेकर कहा, ‘अतीक अहमद के कुत्ते को मुलायम सिंह यादव सहलाने का काम करते थे, उस अपराधी को सजा दिलाने का काम नहीं किया। उन्होंने यह बयान शनिवार को दिया था, जो अब सामने आया है। लेकिन, सोमवार को मंत्री के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने अपने बयान में आगे कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में माफिया अतीक अहमद जैसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है और उन्हें सजा दिलाई गई है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पहले से बेहतर हुई है और अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इस बयान के वायरल होने के बाद यूपी की सियासत गरमाने वाली है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सपा की ओर से इस पर क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।
“मुलायम सिंह यादव अतीक अहमद के कुत्ते को सहलाने का काम करते थे”
– उत्तरप्रदेश के मंत्री सतीश शर्मा जानकारी दे रहे हैं।#uttarpradesh pic.twitter.com/N8MIj7izc5
पढ़ें :- BJP मंडल अध्यक्ष के गांव में 2 महीने से बिजली नहीं! पार्टी जिला प्रमुख को पत्र लिखकर लगाई गुहार
— Mukesh Mathur (@mukesh1275) June 22, 2026