1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. केजरीवाल, बोले- भारत में मेरा इंस्टाग्राम बंद, मेटा को चेताया यदि पीएम के सामने इतना झुकेंगे, तो वह अपना ही अकाउंट चलाने की देंगे अनुमति

केजरीवाल, बोले- भारत में मेरा इंस्टाग्राम बंद, मेटा को चेताया यदि पीएम के सामने इतना झुकेंगे, तो वह अपना ही अकाउंट चलाने की देंगे अनुमति

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने गुरुवार को दावा किया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट (Instagram Account) भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री (Former Chief Minister of Delhi) ने मेटा (Meta) से इस कदम पर सवाल किया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने गुरुवार को दावा किया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट (Instagram Account) भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री (Former Chief Minister of Delhi) ने मेटा (Meta) से इस कदम पर सवाल किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्पष्टीकरण मांगने के बार-बार के प्रयासों के बावजूद कंपनी कोई जवाब नहीं दे पाई।

पढ़ें :- पीएम मोदी के शासन में 25 साल पूरे होने पर संजय सिंह का तंज, बोले-मोदी जी अवतार हैं, अंधभक्तों चिंता मत करो, वो 3047 तक बना देंगे विकसित भारत

पीएम मोदी के सामने इतना न झुकें : केजरीवाल

केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) के नेतृत्व वाली कंपनी से अपने अकाउंट पर लगाए गए प्रतिबंध को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने मेटा (Meta)  पर तंज कसते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के सामने इतना न झुकें। केजरीवाल ने यह भी सुझाव दिया कि यह कदम केंद्र सरकार के इशारे पर उठाया गया हो सकता है।

अकाउंट प्रतिबंध पर उठाए सवाल

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने अपने एक्स पोस्ट में मेटा इंडिया से सीधे पूछा कि उनका अकाउंट क्यों प्रतिबंधित किया गया है। उन्होंने बताया कि मेटा के भारत कार्यालय में मौखिक पूछताछ से पता चला कि उनका अकाउंट भारत में प्रतिबंधित है। उन्होंने कहा कि कार्यालय में कोई भी व्यक्ति प्रतिबंध का कारण नहीं बता रहा है। कोई यह भी नहीं बता रहा कि प्रतिबंध कैसे हटाया जा सकता है।

मेटा को केजरीवाल ने भेजा ईमेल

पढ़ें :- महिला पत्रकारों से कथित यौन उत्पीड़न को लेकर प्रियंका गांधी की कड़ी प्रतिक्रिया , मोदी और शाह इस पर ध्यान क्यों नहीं दे रहे हैं?

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बताया कि प्रतिबंध के संबंध में भेजे गए सभी ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला है। उन्हें केवल सामान्य संदेश ही मिले हैं। उन्होंने इस सेवा को ‘बहुत खराब’ बताया। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने मेटा को चेतावनी दी कि यदि वह प्रधानमंत्री के सामने इतना झुकेगी, तो वह भारत में केवल अपना ही अकाउंट चलाने की अनुमति देंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...