नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने गुरुवार को दावा किया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट (Instagram Account) भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री (Former Chief Minister of Delhi) ने मेटा (Meta) से इस कदम पर सवाल किया है।
