1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Meta : मेटा का AI Training से जुड़ी विवादित शर्त पर U turn, जानें पूरा मामला

Meta : मेटा का AI Training से जुड़ी विवादित शर्त पर U turn, जानें पूरा मामला

मेटा ने अपनी अपडेटेड कमर्शियल शर्तों से एक विवादास्पद प्रावधान (Controversial provision) को आधिकारिक तौर पर हटा दिया है। इस प्रावधान के तहत कंपनी को अपने AI मॉडल को ट्रेन करने के लिए बाहरी व्यावसायिक वेबसाइटों (Commercial websites) से डेटा निकालने (to scrap) के व्यापक अधिकार मिल जाते। कानूनी विशेषज्ञों ने आशंका जताई थी कि इसकी भाषा कंपनी को न्यूज वेबसाइट्स (News websites) का कंटेंट बिना भुगतान के इस्तेमाल करने की छूट दे सकती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Meta: मेटा ने अपनी अपडेटेड कमर्शियल शर्तों से एक विवादास्पद प्रावधान (Controversial provision) को आधिकारिक तौर पर हटा दिया है। इस प्रावधान के तहत कंपनी को अपने AI मॉडल को ट्रेन करने के लिए बाहरी व्यावसायिक वेबसाइटों (Commercial websites) से डेटा निकालने (to scrap) के व्यापक अधिकार मिल जाते। कानूनी विशेषज्ञों ने आशंका जताई थी कि इसकी भाषा कंपनी को न्यूज वेबसाइट्स (News websites) का कंटेंट बिना भुगतान के इस्तेमाल करने की छूट दे सकती है।

पढ़ें :- बच्चों के यौन शोषण से जुड़े विज्ञापनों और कंटेंट को लेकर सरकार सख्त, मेटा ने मानी अपनी गलती

यह अचानक लिया गया यू-टर्न मीडिया संगठनों, कानूनी विशेषज्ञों और प्रकाशकों की तीखी आलोचना के बाद आया है। उनका मानना ​​था कि इस क्लॉज़ की वजह से मेटा लाइसेंसिंग फीस देने से बच सकता है और कॉपीराइट (Copyright) वाली खबरों तथा बौद्धिक संपदा (Intellectual property) का बेरोकटोक इस्तेमाल कर सकता है।

हालांकि, मेटा का कहना है कि शर्तों में किए गए बदलाव का मतलब वेब क्रॉलिंग (Web crawling) के तरीके में बदलाव नहीं है और कंपनी ने वेबसाइट्स के कंटेंट इस्तेमाल करने के अधिकार नहीं बढ़ाए हैं।

वेब स्क्रैपिंग
वेब स्क्रैपिंग (Web Scraping) एक ऐसी स्वचालित (automatic) प्रक्रिया है जिसमें किसी वेबसाइट से बड़ी मात्रा में डेटा निकाला जाता है और उसे एक्सेल शीट, सीएसवी (CSV) या डेटाबेस जैसे संरचित (structured) रूप में सेव किया जाता है।

नीमन लैब और कॉर्नेल यूनिवर्सिटी में डिजिटल व सूचना कानून के प्रोफेसर जेम्स ग्रिमेलमैन समेत कई विशेषज्ञों ने इस प्रावधान पर सवाल उठाए थे। उनकी चिंता थी कि इसकी व्यापक व्याख्या से मेटा वेबसाइट्स का कंटेंट बिना भुगतान के एआई ट्रेनिंग में इस्तेमाल कर सकती है।

पढ़ें :- केजरीवाल, बोले- भारत में मेरा इंस्टाग्राम बंद, मेटा को चेताया यदि पीएम के सामने इतना झुकेंगे, तो वह अपना ही अकाउंट चलाने की देंगे अनुमति

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...