1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. WhatsApp का नया फीचर! रात 12 बजे जागने की जरूरत नहीं, WhatsApp पर पहले से शेड्यूल करें जन्मदिन की शुभकामनाएं या अन्य कोई भी संदेश

WhatsApp का नया फीचर! रात 12 बजे जागने की जरूरत नहीं, WhatsApp पर पहले से शेड्यूल करें जन्मदिन की शुभकामनाएं या अन्य कोई भी संदेश

अब किसी करीबी दोस्त या रिश्तेदार को रात के 12 बजे सबसे पहले बर्थडे विश करने के लिए आपको अपनी नींद खराब करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि WhatsApp अब एक ऐसे फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जिसकी मदद से यूजर्स पहले से ही अपना मैसेज लिखकर उसकी तारीख और समय तय कर सकेंगे। इसका मतलब है कि यदि आपने रात 12 बजे का मैसेज पहले ही शेड्यूल कर दिया, तो निर्धारित समय पर WhatsApp उसे अपने आप भेज देगा।

By Sushil Sah 
Updated Date

लाइफस्टाइल डेस्क, लखनऊ। अब किसी करीबी दोस्त या रिश्तेदार को रात के 12 बजे सबसे पहले बर्थडे विश करने के लिए आपको अपनी नींद खराब करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि WhatsApp अब एक ऐसे फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जिसकी मदद से यूजर्स पहले से ही अपना मैसेज लिखकर उसकी तारीख और समय तय कर सकेंगे। इसका मतलब है कि यदि आपने रात 12 बजे का मैसेज पहले ही शेड्यूल कर दिया, तो निर्धारित समय पर WhatsApp उसे अपने आप भेज देगा।

पढ़ें :- Meta : मेटा का AI Training से जुड़ी विवादित शर्त पर U turn, जानें पूरा मामला

आज यानी 19 नवंबर 2026 तक सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, चुनिंदा यूजर्स के लिए WhatsApp का यह फीचर Android और iPhone दोनों के बीटा वर्जन में रोलआउट किया जा रहा है। हालांकि, यह सुविधा अभी सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं हुई है।

Android और iPhone में कैसे शेड्यूल करें मैसेज?

यदि आपके WhatsApp अकाउंट में यह फीचर उपलब्ध है, तो इसका इस्तेमाल इस तरह कर सकते हैं:

सबसे पहले WhatsApp खोलें और उस व्यक्ति की चैट पर जाएं, जिसे मैसेज भेजना है। इसके बाद अब अपना बर्थडे विश या किसी तरह का मैसेज टाइप करें। अब Send बटन को सामान्य तरीके से दबाने के बजाय कुछ सेकंड तक उसे दबाकर रखें। फिर इसके बाद स्क्रीन पर तारीख और समय चुनने का विकल्प दिखाई देगा। अब अपनी पसंद की तारीख और समय चुनें और अंत में कन्फर्म बटन दबाकर मैसेज को शेड्यूल कर दें। इसके बाद मैसेज तय समय पर अपने आप चला जाएगा।

पढ़ें :- बच्चों के यौन शोषण से जुड़े विज्ञापनों और कंटेंट को लेकर सरकार सख्त, मेटा ने मानी अपनी गलती

कितने दिन पहले शेड्यूल कर सकते हैं मैसेज?

बीटा टेस्टिंग में सामने आई जानकारी के मुताबिक, यूजर्स कम से कम 10 मिनट बाद और अधिकतम दो सप्ताह पहले तक मैसेज शेड्यूल कर सकते हैं। बता दें कि इसमें टेक्स्ट, लिंक, फोटो और वीडियो भेजने की सुविधा भी शामिल है। हालांकि, फोटो और वीडियो को एक-एक करके शेड्यूल करना होगा।

क्या सभी यूजर्स को मिलेगा यह फीचर?

फिलहाल इस फीचर की सबसे बड़ी बात यही है कि यह अभी टेस्टिंग के दौर में है। Android के बीटा वर्जन 2.26.40.7 और iPhone के TestFlight बीटा वर्जन 26.42.10.19 में इसकी टेस्टिंग रिपोर्ट की गई है। सभी यूजर्स के लिए इसकी उपलब्धता और आधिकारिक लॉन्च की तारीख की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

इसलिए यदि आपके फोन में Send बटन दबाकर रखने पर शेड्यूल का विकल्प नहीं दिख रहा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। संभव है कि आपके अकाउंट तक अभी यह अपडेट नहीं पहुंच पाया हो।

पढ़ें :- केजरीवाल, बोले- भारत में मेरा इंस्टाग्राम बंद, मेटा को चेताया यदि पीएम के सामने इतना झुकेंगे, तो वह अपना ही अकाउंट चलाने की देंगे अनुमति

इसमें ध्यान देनेवाली बात यह है कि WhatsApp Business का Away Message फीचर अलग है। यह ग्राहकों को ऑटोमैटिक जवाब भेजता है। यह किसी खास व्यक्ति को जन्मदिन का मैसेज तय समय पर भेजने वाला फीचर नहीं है। इस तरह WhatsApp का नया Scheduled Messages फीचर आने वाले समय में जन्मदिन की बधाई, सालगिरह की शुभकामनाएं और जरूरी रिमाइंडर भेजना आसान बना सकता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...