1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Volkswagen Virtus : वोक्सवैगन की स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च, 150 ग्राहक ही खरीद पाएंगे, कीमत और फीचर्स जानें

Volkswagen Virtus : वोक्सवैगन की स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च, 150 ग्राहक ही खरीद पाएंगे, कीमत और फीचर्स जानें

दुनिया की लग्गजरी वाहन निर्माता कंपनी वोक्सवैगन ने भारत में वर्चस एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि इसे टॉप-स्पेक GT Plus Sport वैरिएंट पर तैयार किया गया है और इसमें कुछ एडिशनल फीचर्स (Additional Features) मिलेंगे।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Volkswagen Virtus : दुनिया की लग्गजरी वाहन निर्माता कंपनी वोक्सवैगन ने भारत में वर्चस एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि इसे टॉप-स्पेक GT Plus Sport वैरिएंट पर तैयार किया गया है और इसमें कुछ एडिशनल फीचर्स (Additional Features) मिलेंगे। कंपनी ने इसकी कीमत GT Plus Sport के बराबर ही रखी है। यह लिमिटेड एडिशन मॉडल (Limited Edition Model) होगा और रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी सिर्फ 150 यूनिट्स बनाई जाएंगी।

पढ़ें :- एक झटके में ये कार 55000 रुपये हो गई सस्ती, फटाफट देख लें पूरा ऑफर

नया एक्सटीरियर और स्पोर्टी लुक
वर्चस एनिवर्सरी एडिशन को नए Avocado Pearl एक्सटीरियर कलर में पेश किया गया है। इसके साथ ब्लैक रूफ, ब्लैक अलॉय व्हील्स, रेड ब्रेक कैलिपर्स और ब्लैक बूट लिप स्पॉइलर दिया गया है।

ग्लॉस ब्लैक फ्रंट बंपर ट्रिम
कार में ग्लॉस ब्लैक फ्रंट बंपर ट्रिम, डार्क फिनिश हेडलैंप और टेललैंप भी दिए गए हैं, जिससे इसका लुक पहले से ज्यादा स्पोर्टी नजर आता है।

ग्लॉस ब्लैक डैशबोर्ड इंसर्ट्स
अंदर की तरफ ऑल-ब्लैक केबिन और ग्लॉस ब्लैक डैशबोर्ड इंसर्ट्स मिलते हैं।

फीचर्स में नया क्या?
वोक्सवैगन ने इस एडीशन में कुछ अतिरिक्त एक्सेसरीज भी शामिल की हैं। इनमें Puddle Lamps, Front Parking Sensors और 360-डिग्री कैमरा शामिल हैं। इसके अलावा GT Plus Sport वाले सभी फीचर्स भी इसमें मिलते हैं. इनमें लेदरेट अपहोल्स्ट्री, रेड एम्बिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ, 10 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 8 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम और पैडल शिफ्टर्स शामिल हैं।

पढ़ें :- Toyota Innova : जीएसटी रेट में बदलाव के बाद टोयोटा इनोवा की कीमतों में कमी , खरीदारों के लिए खुशखबरी

वहीं सुरक्षा की बात करें तो इसमें 6 एयरबैग, Electronic Stability Control (ESC), Traction Control, Hill Start Assist और ABS के साथ EBD जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस
Virtus Anniversary Edition में 1.5-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 150hp की पावर और 250Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

कीमत
इस स्पेशल एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 19.20 लाख रुपये रखी गई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...