1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. बैंकॉक के स्कूल में खूनी खेल, 8वीं के छात्र ने की फायरिंग, टीचर समेत 4 की मौत, मचा हड़कंप

बैंकॉक के स्कूल में खूनी खेल, 8वीं के छात्र ने की फायरिंग, टीचर समेत 4 की मौत, मचा हड़कंप

आज, 7 अगस्त यानी शुक्रवार सुबह थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के पास नॉनथाबुरी प्रांत के एक स्कूल में भीषण गोलीबारी में एक शिक्षक और बंदूकधारी छात्र समेत कुल चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाईलैंड के स्थानीय पुलिस प्रशासन और शिक्षा मंत्री 'प्रसर्ट जंतारारुआंगटोंग' ने इस दुखद घटना और मौतों की आधिकारिक रूप से पुष्टि की है।

By Sushil Sah 
Updated Date

बैंकॉक। आज, 7 अगस्त यानी शुक्रवार सुबह थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के पास नॉनथाबुरी प्रांत के एक स्कूल में भीषण गोलीबारी में एक शिक्षक और बंदूकधारी छात्र समेत कुल चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाईलैंड के स्थानीय पुलिस प्रशासन और शिक्षा मंत्री ‘प्रसर्ट जंतारारुआंगटोंग’ ने इस दुखद घटना और मौतों की आधिकारिक रूप से पुष्टि की है।

पढ़ें :- असम में CRPF अधिकारी ने अपने ही दो साथियों को मारी गोली, उसके बाद कर ली आत्महत्या

स्कूल परिसर में मची अफरा-तफरी

सूत्रों के हवाले से पता चला है कि यह पूरी घटना बैंकॉक के बाहरी इलाके में स्थित प्रतिष्ठित ‘देबसिरीन नॉनथाबुरी स्कूल’ (Debsirin Nonthaburi School) में घटी है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, शुक्रवार सुबह अचानक स्कूल परिसर गोलियों की आवाज से गूंज उठा। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो फुटेज में डरे-सहमे छात्र और शिक्षक जान बचाने के लिए स्कूल की इमारतों से बाहर भागते हुए नजर आए।

हमलावर छात्र ने खुद को भी मारी गोली

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला हैं कि हमलावर इसी स्कूल की 8वीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र था। उसने स्कूल परिसर में दाखिल होकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई।

पढ़ें :- बांग्लादेश में हिंदू परिवार पर जानलेवा हमला, बुजुर्ग को पानी में डुबोया

राहत कार्य और सुरक्षा बल तैनात

आपको बता दें कि इस घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल और आपातकालीन एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा बलों ने तुरंत मोर्चा संभाला और पूरे स्कूल को खाली कराया और परिसर को सील कर दिया। थाईलैंड के सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (CIB) ने एक बयान जारी कर कहा कि अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और हमलावर के पास हथियार कहां से आया, इसकी गहनता से जांच की जा रही है। फिलीपींस के बाद दक्षिण-पूर्व एशिया के थाईलैंड में बंदूक से जुड़ी हिंसा के मामले सबसे ज्यादा देखे जाते हैं। इस दिल दहला देने वाली घटना ने देश के स्कूलों की सुरक्षा और युवाओं में बढ़ती बंदूक संस्कृति पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...