Shubman Gill Injured : दो टेस्ट मैचों की सीरीज की तैयारियों के मद्देनजर आज से श्रीलंका XI बनाम भारत, 3-दिवसीय वॉर्म-अप मैच खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय फैंस कप्तान शुभमन गिल के मैदान पर उम्मीद कर रहे थे। लेकिन, गिल इस मैच के पहले दिन कोलंबो के नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड में नहीं पहुंचे। उनकी जगह पर अनुभवी विकेटकीपर केएल राहुल टीम की कमान संभाल रहे। खबर है कि कप्तान गिल चोटिल हैं, इसलिए वह वॉर्म-अप मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरे हैं।

बीसीसीआई ने एक बयान जारी कर कहा है कि गुरुवार को भारत के प्रैक्टिस सेशन के दौरान कप्तान शुभमन गिल की दाहिने हाथ की अनामिका उंगली (ring finger) में चोट लग गई। एहतियात के तौर पर, वह SLC XI के खिलाफ वार्म-अप मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरेंगे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नज़र रखे हुए है। गिल की गैर-मौजूदगी में KL राहुल टीम की कप्तानी करेंगे। फिलहाल, अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि भारतीय कप्तान की चोट कितनी गंभीर है। अगर वह श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाते हैं तो भारत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
Update: Captain Shubman Gill sustained an impact injury to his right ring finger during India's practice on Thursday. As a precautionary measure, he will not take the field on Day 1 of the warm-up game against SLC XI. The BCCI Medical Team is monitoring his progress.
KL Rahul… https://t.co/Mzu2yW4OgX
— BCCI (@BCCI) August 7, 2026
पढ़ें :- Rohit Sharma Retirement : रोहित शर्मा के लिए लॉर्ड्स वनडे हो सकता है आखिरी इंटरनेशनल मैच! हिटमैन के संन्यास की अटकलें तेज
बता दें कि भारतीय टीम करीब 9 साल बाद श्रीलंका में कोई टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है। जिसकी शुरुआत 15 अगस्त से होगी। इस सीरीज का पहला मैच गाले अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाना है। जहां दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद की जा रही है। ऐसे में कप्तान शुभमन गिल का फिट रहना बेहद जरूरी है, क्योंकि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों के संन्यास के बाद उन पर ज़िम्मेदारी बढ़ गयी है।